होम लगातार 2 ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं सिंधु

समाचारखेल Alert Star Digital Team Aug 1, 2021 08:51 PM

लगातार 2 ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं सिंधु

लगातार 2 ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं सिंधु

लगातार 2 ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं सिंधु

भारत की महिला बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने रविवार को चीन की जियाओ हे बिंग को हराकर टोक्यो ओलंपिक में महिला एकल का कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।

रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली छठी सीड सिंधु ने मुशासहीनो फॉरेस्ट प्लाजा कोर्ट नम्बर-1 पर आठवीं सीड बिंग को 52 मिनट में 21-13, 21-15 से हराया लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी दूसरी एथलीट बन गईं।

ध्यान रखने वाली बात यह है कि यह सिंधु का मात्र दूसरा ओलंपिक था। रियो में सिंधु ने डेब्यू किया था।

पदक जीतने के बाद सिंधु ने कहा, यह मुझे वास्तव में शानदार अहसास दिलाता है क्योंकि मैंने इतने सालों तक कड़ी मेहनत की है। मेरे अंदर बहुत सारी भावनाएं चल रही थीं - क्या मुझे खुश होना चाहिए कि मैंने कांस्य जीता या दुखी हूं कि मैंने फाइनल में खेलने का अवसर खो दिया? लेकिन कुल मिलाकर, मुझे इस एक मैच के लिए अपनी भावनाओं को रोकना पड़ा इसे अपना सर्वश्रेष्ठ देना पड़ा। मैं वास्तव में खुश हूं मुझे लगता है कि मैंने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है। मेरे देश के लिए पदक प्राप्त करना गर्व का क्षण है।

यही नहीं, पहलवान सुशील कुमार के बाद लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाली सिधु दूसरी भारतीय हैं। सुशील ने 2008 के बीजिंग ओलंपिक में कांस्य 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीता था।

रियो ओलंपिक में सिंधु फाइनल में स्पेन की केरोलिना मारिन के हाथों हार गई थीं। यहां टोक्यो में सिंधु को सेमीफाइनल में ताइवान की ताए जू यिंग के हाथों हार मिली थी।

इस पदक का जश्न मनाने के बारे में सिंधु ने कहा, मैं नौवें आसमान पर हूं। मैं इस पल का आनंद लेने जा रही हूं। मेरे परिवार ने मेरे लिए कड़ी मेहनत की है बहुत प्रयास किया है इसलिए मैं बहुत आभारी हूं। मेरे प्रायोजकों ने मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है इसलिए मैं उन्हें धन्यवाद देना इस पल का आनंद लेना चाहती हूं।

सिंधु के इस पदक के साथ टोक्यो में भारत के कुल दो पदक हो गए हैं। इससे पहले वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने रजत पदक जीत था।

इस तरह भारत ने रियो में जीत गए पदकों की बराबरी कर ली है। रियो में सिंधु ने जहां कांस्य जीता था वहीं साक्षी मलिक ने कुश्ती में कांस्य जीता था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)