होम झारखंड में 1 अगस्त से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज और संस्थान,

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 30, 2021 09:10 PM

झारखंड में 1 अगस्त से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज और संस्थान,

झारखंड में 1 अगस्त से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज और संस्थान,

झारखंड में 1 अगस्त से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज और संस्थान,

 हेमंत सोरेन सरकार ने कोरोना संक्रमण के घटते मामलों के बीच लॉकडाउन में लगभग पूरी ढील देने का फैसला किया है। इसके तहत स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों को खाेलने की अनुमति दे दी गयी है। यानी अब राज्य में 9वीं से 12वीं क्लास तक के स्टूडेंट्स स्कूल जा सकेंगे। लेकिन, स्कूलों में अधिकतम 4 घंटे ही पढ़ाई हो सकेगी। सभी कंपनियों, दफ्तरों और प्रतिष्ठानों को पूरी कार्यक्षमता के साथ काम करने की इजाजत दे दी गई है। वहीं सिनेमा हॉल, मॉल, जिम, कोचिंग सेंटर आदि को 50 फीसदी क्षमता के साथ ऑपरेट करने की मंजूरी मिल गई है। साथ ही इंटर स्टेट बसों के परिचालन और आवाजाही पर अब कोई पाबंदी नहीं होगी। लेकिन, मंदिर और धार्मिक स्थल पहले की तरह बंद रहेंगे।

क्या खुलेगा?

  • प्रदेश की सभी दुकानें रात 8 बजे तक खुली रहेंगी, जबकि रेस्तरां और बार रात 10 बजे तक खुले रह सकेंगे।
  • सभी ऑफिस और संस्थान 100 फीसदी कार्य क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं।
  • कॉलेजों, विद्यालयों और शिक्षण संस्थाओं में सभी टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ उपस्थित रह सकते हैं।
  • विद्यालयों में 9,10, 11, और 12वीं की कक्षाएं शुरु की जा सकती हैं, लेकिन इसके लिए अभिभावकों की अनुमति अनिवार्य है।
  • कॉलेज में UG और PG की अंतिम वर्ष की कक्षाएं खुल सकेंगी। स्कूलों और कॉलेजों में अधिकतम 4 घंटे ही पढ़ाई होगी। सभी छात्रों उपस्थित छात्रों को कम से कम एक टीका लगवाना अनिवार्य होगा।
  • कोचिंग सेंटर भी 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे, लेकिन शिक्षकों और छात्रों को कम से कम कोरोना का पहला डोज लेकर ही आना होगा।
  • सिनेमा हॉल, बार, क्लब, मल्टीप्लेक्स, रेस्तरां आदि 50 फीसदी क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं।

क्या बंद रहेगा?

  • बाकी सभी शिक्षण संस्थाएं ( छोटे बच्चों के स्कूल) बंद रहेंगे।
  • धार्मिक स्थल पर श्रद्धालुओं के प्रवेश, जुलूस, मेला, प्रदर्शनी, स्वीमिंग पूल आदि पर पाबंदी जारी रहेगी।
  • बंद जगहों पर 50 फीसदी क्षमता या 100 लोग, में से जो कम हो, उतने की लोग उपस्थित हो सकते हैं।
  • खुली जगहों पर एक साथ 100 लोग से ज्यादा इकट्ठे नहीं हो सकते।
  • सभी के लिए मास्क पहनना और सामाजिक दूरी बनाये रखना अनिवार्य होगा।

बता दें कि झारखंड में गुरुवार को बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के सिर्फ 27 नये मामले सामने हैं और एक मरीज की मौत हुई है। इन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,47,049 हो गई है, और कोरोना महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 5,126 पहुंच गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)