होम 7 रुपए का रोजना निवेश बुढ़ापे में दिलाएगा 5000 रुपए मंथली पेंशन

Alert Star Digital Team Aug 1, 2021 08:44 PM

7 रुपए का रोजना निवेश बुढ़ापे में दिलाएगा 5000 रुपए मंथली पेंशन

7 रुपए का रोजना निवेश बुढ़ापे में दिलाएगा 5000 रुपए मंथली पेंशन

7 रुपए का रोजना निवेश बुढ़ापे में दिलाएगा 5000 रुपए मंथली पेंशन

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने भी लोगों के बुढ़ापे का ऐसा इंतजाम किया है जो लोगों में काफी लोकप्रिय हो रहा है। बेहद कम निवेश पर 60 साल बाद हर माह बेहतर रिटर्न वाली अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana)के हितग्राहियों की संख्या में दिनों दिन भारी इजाफा हो रहा है। इस योजना की खास बात ये है कि थोड़े-थोड़े निवेश से आर्थिक भार भी नहीं आता है और बुढ़ापे में मिलने वाली पेंशन से जीने का अंदाज बदल जाता है।

ये योजना सुरक्षित और गारंटी वाली है। इस योजना की सबसे खास बात ये है कि यदि पेंशन लेने वाले की डेथ हो जाती है तो उसकी नॉमिनी को ये पेंशन आजीवन मिलता रहता है। इस योजना का लाभ पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं। ऐसे में दोनों यदि हर रोज 14 रुपए का निवेश करते हैं तो 60 साल बाद दोनों को 5000-5000 मंथली पेंशन मिलेगी। यानी आपको महीने की 10 हजार रुपए पेंशन के रूप में मिलेंगे। अटल पेंशन योजना का लाभ लेकर पति-पत्नी 1 लाख 20 हजार वार्षिक पेंशन पा सकते हैं। पेंशन की राशि प्रीमियम पर डिपेंड करती है। पेंशन की मिनिमम राशि 1000 रुपए और अधिकतम 5000 रुपए महीने तय की गई है।

पेंशन की ये खास बात जो और कहीं नहीं मिलेगी:

इस योजना के तहत पेंशन प्लान लेने पर इनकम टैक्स में सेक्शन 80 CCD (1B) के अंतर्गत निवेशक को 50000 की इनकम टेक्स डिडक्शन प्रदान की जाएगी। इसके अलावा यदि पेंशन पाने वाली की मृत्यु हो जाती है तो ये पेंशन उसके पति/पत्नी या नॉमिनी को ट्रांसफर कर दी जाती है। यानी पेंशन का लाभ परिवार में किसी न किसी को मिलता रहेगा।

18-40 वर्ष के बीच के लोग ले सकते हैं लाभ:

यदि पेंशन का लाभ लेने वाले की मृत्यु 60 साल से पहले हो जाती है उस अवस्था में भी पेंशन उसके नॉमिनी को प्रदान किया जाएगा। किसी भी बैंक में या पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाकर इसका लाभ लिया जा सकता है। इसके लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 40 साल तय की गई। इसमें उम्र और 60 साल की उम्र के बाद मिललने वाली रकम के हिसाब से प्रीमियम तय की जाती है। इसमें 100-1454 रुपए तक मंथली प्रीमियम तय किया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)