होम अनिल देशमुख को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, याचिका पर 3 अगस्त को होगी सुनवाई

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 30, 2021 09:07 PM

अनिल देशमुख को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, याचिका पर 3 अगस्त को होगी सुनवाई

अनिल देशमुख को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, याचिका पर 3 अगस्त को होगी सुनवाई

अनिल देशमुख को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, याचिका पर 3 अगस्त को होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की उस याचिका पर गिरफ्तारी से कोई संरक्षण नहीं दिया, जिसमें उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनके खिलाफ दर्ज धन शोधन मामले में किसी भी कथित जबरदस्ती कार्रवाई से सुरक्षा की मांग की थी।

न्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर ने मामले की सुनवाई 3 अगस्त को निर्धारित की है। पीठ ने कहा, इस याचिका को 3 अगस्त को संबंधित मामलों के साथ सूचीबद्ध करें, ताकि सभी मामलों में समान आदेश पारित किया जा सके।

ईडी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता देशमुख उनके बेटे ऋषिकेश देशमुख को पेश होने के लिए समन जारी किया था। देशमुख, जिन्होंने एजेंसी द्वारा दिए गए पिछले समन को दरकिनार कर दिया था, ने शीर्ष अदालत में याचिका में इन समन को चुनौती दी थी अपने अपने बेटे दोनों के लिए सुरक्षा मांगी थी।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से तीसरा समन मिलने के बाद महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री देशमुख उनके बेटे ऋषिकेश ने राहत की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। याचिका में कोर्ट से मांग की गई थी कि उनके खिलाफ किसी भी दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाई जानी चाहिए। हालांकि अदालत ने फिलहाल उन्हें कोई राहत देने से इनकार कर दिया है।

देशमुख पर मुंबई ऑर्केस्ट्रा बार के एक समूह से जबरन वसूली मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया गया है, इस मामले की ईडी द्वारा जांच की जा रही है।

यह आरोप लगाया गया है कि कथित रूप से देशमुख के निर्देश पर बर्खास्त मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वाजे द्वारा ऑर्केस्ट्रा बार से 4.7 करोड़ रुपये जबरन वसूली के रूप में एकत्र किए गए थे। बाद में, यह राशि देशमुख के नागपुर स्थित शैक्षिक ट्रस्ट को उनके बेटे, ऋषिकेश द्वारा स्थानांतरित कर दी गई थी। आरोप के अनुसार, लेन-देन दो हवाला ऑपरेटरों के माध्यम से किया गया था इसे दान के रूप में दिखाया गया था।

71 वर्षीय राकांपा नेता ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं उनके दो बेटे सलिल ऋषिकेश ट्रस्टी हैं।

11 मई को पूर्व मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था 25 जून को ईडी ने देशमुख के नागपुर, मुंबई तीन अन्य स्थानों पर आवासों पर छापेमारी की थी। इस मामले में सीबीआई ने अप्रैल में देशमुख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनके चार परिसरों पर छापेमारी की थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)