होम LAC पर चल रहे तनाव को खत्म करने भारत-चीन के मिलिट्री ऑफिसर्स की कल हो सकती है बातचीत

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jul 30, 2021 08:57 PM

LAC पर चल रहे तनाव को खत्म करने भारत-चीन के मिलिट्री ऑफिसर्स की कल हो सकती है बातचीत

LAC पर चल रहे तनाव को खत्म करने भारत-चीन के मिलिट्री ऑफिसर्स की कल हो सकती है बातचीत

LAC पर चल रहे तनाव को खत्म करने भारत-चीन के मिलिट्री ऑफिसर्स की कल हो सकती है बातचीत

नई दिल्ली। LAC पर चल रहे तनाव को खत्म करने के लिए भारत-चीन के मिलिट्री ऑफिसर्स की 12वें दौर की बातचीत शनिवार को सुबह 10 बजे से शुरू होने की संभावना है। जानाकरी के मुताबिक चीन ने पहले 26 जुलाई को बातचीत की पेशकश की थी। लेकिन भारत ने कारगिल विजय दिवस की वजह से मीटिंग को किसी और दिन करने की मांग की थी।

भारत का फोकस गोगरा, हॉट स्प्रिंग और देसपांग में 900 किलोमीटर इलाके में जारी तनाव को खत्म करने पर है। साथ ही गोगरा और हॉट स्प्रिंग में सभी मुद्दों को तत्काल हल करना चाहता है, क्योंकि देपसांग पर आम सहमति बनने में समय लग सकता है। आपको बता दे कि पूर्वी लद्धाख में डेमचोक के चारदिंग नाला इलाके में चीन के तरफ से टेंट लगा कर वहां रह रहे है। वहां रहने वाले नागरिक मना कर रहे हैं, बावजूद वो इलाके को खाली नहीं कर रहे हैं।

इससे पहले 11 राउंड की बैठक हो चुकी है। इस बैठक में भारत और-चीन मिलिट्री डिसएंगेजमेंट के लिए राजी हुए हैं। मिलिट्री डिसएंगेजमेंट यानी अब तक आमने-सामने रहीं दो देशों की सेनाओं का किसी तय इलाके से पीछे हटना। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 11 फरवरी को संसद में इसके बारे में जानकारी दी थी। उनके मुताबिक, डिसएंगेजमेंट के लिए ये 7 फैसले हुए हैं। फैसले के मुताबिक दोनों देश की सेना पीछे हटेगी। चीनी सैनिक फिंगर 8 के पास रहेंगे। दोनों देश की तरफ से सीमा पर जो भी निर्माण किया गया है उसे तोड़ा जाएगा।

आपको बता दें कि गलवान में हुई हिंसक झड़प के बाद से भारत और चीन के रिश्ते खराब चल रहे हैं। दोनों की सेनाएं भारी हथियारों और हजारों सैनिकों के साथ आमने-सामने हैं। भारत ने आर्मी, एयरफोर्स और नेवी तीनों के खतरनाक कमांडो इस इलाके में तैनात कर रखे हैं। फाइटर जेट कई महीने से लगातार उड़ान भर रहे हैं। लंबी तैनाती के हिसाब से भारत ने रसद समेत दूसरा जरूरी सामान पहले ही पहुंचा दिया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)