होम अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, अचानक आई बाढ़
अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, अचानक आई बाढ़
जम्मू-कश्मीर में हिमालय पर्वत स्थित अमरनाथ गुफा के पास बुधवार को बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। वर्तमान समय में कोविड-19 महामारी के मद्देनजर अमरनाथ की वार्षिक तीर्थयात्रा रद्द कर दी गई है। अमरनाथ गुफा के पास आज बादल फटने की घटना में किसी के हताहत होने या किसी संपत्ति के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आज अमरनाथ गुफा मंदिर के पास बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। उन्होंने कहा, अचानक आई बाढ़ से जान-माल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इस बीच, सुरक्षा बलों, श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) और अन्य विभागों के टेंट को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है।
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात कर बाबा अमरनाथ पवित्र गुफा के पास बादल फटने के हादसे के बारे में जानकारी ली है। शाह ने बुधवार को कहा, बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बादल फटने के संबंध में मैंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जी से बात कर जानकारी ली है। राहत कार्यों एवं स्थिति के सटीक आकलन के लिए एनडीआरएफ की टीमें वहां भेजी जा रही हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।