होम राज सिंह गहलोत ने 469 करोड़ रुपये की ऋण राशि संस्थाओं, व्यक्तियों को डायवर्ट की
राज सिंह गहलोत ने 469 करोड़ रुपये की ऋण राशि संस्थाओं, व्यक्तियों को डायवर्ट की
एंबिएंस ग्रुप ऑफ कंपनीज के अध्यक्ष राज सिंह गहलोत ने ऋण की राशि को अन्य उद्देश्यों, जैसे कि अन्य समूहों के ऋणों का निपटान, सावधि जमा के साथ-साथ एंबिएंस समूह की अन्य परियोजनाओं के लिए सामग्री का डायवर्जन करने के लिए की। गहलोत को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया है।
ईडी की जांच में यह भी पाया गया कि उसने अपने द्वारा नियंत्रित संस्थाओं व्यक्तियों को 469 करोड़ रुपये दिए थे जिसके लिए वह अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता हैं।
ईडी ने बुधवार देर रात गहलोत को गिरफ्तार किया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएमएलए कोर्ट में पेश किया।
अदालत ने उन्हें सात दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया था।
जांच से जुड़े ईडी के एक अधिकारी ने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग जांच के दौरान यह पाया गया कि गहलोत ने अन्य उद्देश्यों के लिए धन को डायवर्ट करके ऋण राशि को धोखाधड़ी से निकालने के लिए एक आपराधिक साजिश रची।
उन्होंने कहा, 469 करोड़ रुपये की राशि को गहलोत के नियंत्रण वाली संस्थाओं व्यक्तियों को भेजा गया जिसके लिए वह अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता हैं।
अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान गहलोत ने ईडी को गुमराह किया था लगातार यह दिखाने की कोशिश की थी कि उसने मंजूर किए गए कर्ज का कोई डायवर्जन नहीं किया है।
उन्होंने कहा, जबकि तलाशी के दौरान एकत्र किए गए दस्तावेजी सबूतों से पता चला है कि गहलोत द्वारा की गई दलीलें झूठी भ्रामक थीं।
ईडी ने अमन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड (एएचपीएल) को स्वीकृत ऋण के संबंध में जम्मू-कश्मीर बैंक के अधिकारियों अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था।
ईडी ने कहा कि एएचपीएल ने जेएंडके बैंक के नेतृत्व वाले बैंकों के एक संघ से 810 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था।
ईडी अधिकारी ने आगे कहा कि नई दिल्ली में सीबीडी, शाहदरा में एक पांच सितारा होटल के निर्माण विकास के उद्देश्य से ऋण स्वीकृत किया गया था।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।