होम क्‍या नोट और सिक्कों से भी फैल सकता है कोरोना संक्रमण, वैज्ञानिकों ने दिया जवाब, आप भी जानें

Alert Star Digital Team Jul 30, 2021 08:49 PM

क्‍या नोट और सिक्कों से भी फैल सकता है कोरोना संक्रमण, वैज्ञानिकों ने दिया जवाब, आप भी जानें

क्‍या नोट और सिक्कों से भी फैल सकता है कोरोना संक्रमण, वैज्ञानिकों ने दिया जवाब, आप भी जानें

क्‍या नोट और सिक्कों से भी फैल सकता है कोरोना संक्रमण, वैज्ञानिकों ने दिया जवाब, आप भी जानें

 नोट और सिक्कों से कोरोना वायरस के फैलने की आशंका में दूसरी लहर के दौरान आनलाइन भुगतान का चलन बढ़ा है। परंतु, एक अध्ययन में यह सामने आया है कि नोट या सिक्कों से कोरोना वायरस के फैलने की संभावना नहीं है। यूरोपीयन सेंट्रल बैंक के विशेषज्ञों और जर्मनी की रूहर-यूनिवर्सिटी बोखम के शोधकर्ताओं ने नोट और सिक्कों से कोरोना वायरस के फैलने की संभावना का पता लगाने के लिए यह अध्ययन किया।

अध्ययन में स्टेनलेस स्टील की सतह पर अलग-अलग तरह के नोट, सिक्के और पीवीसी के बने बैंक क्रेडिट कार्ड रखे गए। विशेषज्ञों ने इन्हें नुकसान नहीं पहुंचाने वाले कोरोना वायरस के साथ ही कोविड-19 के लिए जिम्मेदार सार्स-कोव-2 वायरस से संक्रमित कराया।

अध्ययन में पाया गया कि स्टील की सतह पर तो वायरस सात दिनों तक बना रहा, लेकिन नोट और सिक्कों पर यह दो से छह दिन में गायब हो गया। पांच सेंट के तांबे के सिक्के पर वायरस मात्र एक घंटे ही टिक सका। विज्ञानियों ने पाया कि नोट या सिक्कों से सार्स-कोव-2 वायरस के फैलने का खतरा न के बराबर है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)