होम केरल में पाबंदियों में छूट के बाद तेजी से बढ़े कोरोना के नए मामले

Alert Star Digital Team Jul 28, 2021 09:15 PM

केरल में पाबंदियों में छूट के बाद तेजी से बढ़े कोरोना के नए मामले

केरल में पाबंदियों में छूट के बाद तेजी से बढ़े कोरोना के नए मामले

केरल में पाबंदियों में छूट के बाद तेजी से बढ़े कोरोना के नए मामले

केरल में कोरोना संक्रमण का विस्फोट हुआ है। बीते 24 घंटे के दौरान देश में पाए गए संक्रमण के कुल मामलों में से 50 फीसद से अधिक अकेले केरल से हैं। वैसे तो मामलों में अचानक वृद्धि को लेकर कोई ठोस वजह नहीं बताई गई है, लेकिन बकरीद के मौके पर पाबंदियों में छूट से संक्रमण बढ़ने की आशंका जताई गई थी। यहां तक कि राज्य की वामदल सरकार के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी, जिस पर सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने भी नाराजगी जताई थी और संक्रमण बढ़ने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी। 21 जुलाई को बकरीद थी और उससे पहले विजयन सरकार ने केरल में तीन दिन यानी 18, 19 और 20 जुलाई को कोरोना पाबंदियों में छूट देते हुए बाजार खोलने की अनुमति दी थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बुधवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले एक दिन में कुल 43,654 नए केस मिले हैं, जिनमें से अकेले केरल से ही 22,129 मामले हैं। करीब पौने दो महीने बाद किसी राज्य में 20 हजार से ज्यादा नए मामले पाए गए हैं। इससे पहले छह जून को तमिलनाडु में 20 हजार से अधिक केस मिले थे। इस दौरान 640 लोगों की जान भी गई है, जिसमें से केरल में 156 और महाराष्ट्र में 254 मौतें शामिल हैं।

केरल में 37 फीसद सक्रिय मामले, संक्रमण दर 12.35 फीसद

केरल में सक्रिय मामले भी ज्यादा हैं। देश में करीब चार लाख सक्रिय केस हैं, जिनमें से 1.45 लाख यानी करीब 37 फीसद अकेले केरल से हैं। केरल के चलते पिछले एक दिन में एक्टिव केस में हजार से ज्यादा की वृद्धि हुई है, क्योंकि राज्य में 22 हजार से अधिक नए संक्रमित मिले हैं तो मात्र 13 हजार लोग स्वस्थ घोषित किए गए। यही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर मंगलवार को संक्रमण दर जहां ढाई फीसद दर्ज की गई केरल में यह 12.35 फीसद रही।

विजयन ने सरकार का किया बचाव

कोरोना संक्रमण से निपटने में नाकामी के विपक्ष के आरोपों पर मुख्यमंत्री पी. विजयन ने कहा कि विरोधी दल हमेशा खामियां तलाशते रहते हैं। अपना बचाव करते हुए विजयन ने कहा कि दूसरे राज्यों 80 फीसद तक आबादी संक्रमित हो चुकी है, जबकि केरल में यह आंकड़ा 49 फीसद है।

पूर्वोत्तर को छोड़कर शेष राज्यों में स्थिति नियंत्रण में

केरल के बाद पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में मामले बढ़ रहे हैं, खासकर मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में। इसके अलावा बाकी के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थिति लगभग नियंत्रण में हैं। मामले तेजी से घट नहीं रहे हैं तो बढ़ भी नहीं रहे हैं।

बुधवार शाम छह बजे तक किस राज्य में कितने टीके

मध्य प्रदेश 9.05 लाख

उत्तर प्रदेश 5.31 लाख

राजस्थान 4.12 लाख

महाराष्ट्र 3.24 लाख

बंगाल 2.25 लाख

हरियाणा 1.24 लाख

बिहार 1.01 लाख

पंजाब 0.83 लाख

जम्मू-कश्मीर 0.57 लाख

दिल्ली 0.57 लाख

झारखंड 0.49 लाख

हिमाचल 0.46 लाख

छत्तीसगढ़ 0.30 लाख

उत्तराखंड 0.29 लाख

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)