होम रामेश्वरम के पास हैं ये खूबसूरत हिल स्टेशन, इस झील में किया था देवी सीता ने स्नान!

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 27, 2021 08:30 PM

रामेश्वरम के पास हैं ये खूबसूरत हिल स्टेशन, इस झील में किया था देवी सीता ने स्नान!

रामेश्वरम के पास हैं ये खूबसूरत हिल स्टेशन, इस झील में किया था देवी सीता ने स्नान!

रामेश्वरम के पास हैं ये खूबसूरत हिल स्टेशन, इस झील में किया था देवी सीता ने स्नान!

यूं तो भारत में कई सारे हिल स्टेशन हैं लेकिन दक्षिण भारत के कुछ शानदार हिल स्टेशनों को भी आपको एक्सप्लोर करना चाहिए। रामेश्वरम का नाम तो आपने सुना ही होगा, ऐसे में उसके आस पास में कई सारे बेहतरीन हिल स्टेशन हैं। जहां आप भी घूमने का प्लान बना सकती हैं। आइए, जानते हैं रामेश्वरम के करीब कुछ बेहतरीन हिल स्टेशनों के बारे में।

ऊटी

ये साउथ का पॉपुलर हिल स्टेशन है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए बेहद फेमस है। यहां ट्रेकिंग प्रेमियों के अलावा फैमिली पिकनिक और एडवेंचर्स के लिए ये अच्छी जगह है। इसके अलावा यहां पर आप शॉपिंग का भी मजा ले सकती हैं। यहां के बाजारों से आप चाय, हाथ से बनी चॉकलेट, खुशबूदार तेल और मसालों आदि को खरीद सकती हैं।

यरकौड

यह समुद्रतल से 1500 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। हरी-भरी पहाड़ियों से घिरा ये खूबसूरत नजारा आपको यकीनन खूब पसंद आएगा। यहां आप होटल के कमरे की बालकनी में बैठ कर ठंडी हवा का लुफ्त उठा सकते हैं। यहां घूमने के लिए खूब सारी जगह है। शेवाराय मंदिर और भालू की गुफा, बोटेनिकल गार्डन, पगौड़ा प्वाइंट, किलियुर वॉटरफॉल्स जैसी कई खूबसूरत जगह हैं।

देवीकुलम

मुन्नार से 8 किलोमीटर पर स्थित एक पिकनिक स्पॉट है। यहां पर मंगलम देवी मंदिर, एराविकुलम नेशनल पार्क, चिनार वाइल्डलाइफ सैंचुरी, मट्टपेट्टी झील और कुरिन्जीमाला सैंचुरी जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकती है। यहां पर सीता देवी लेक है और ऐसा माना जाता है की इस झील में देवी सीता ने स्नान किया था।

मुन्नार

केरल का मुन्नार चाय के बागानों के लिए खूब प्रसिद्ध है। यहां के आप पास इलाकों में ट्रैकिंग, कैंपिंग और भी कई एक्टिविटी होती रहती है। ये हिल स्टेशन कपल के हनीमून के लिए भी बेस्ट माना जाता है। सितंबर से मई तक का समय यहां घूमने के लिए अच्छा माना जाता है। अगर आप यहां घूमने जाएं तो यहां इरावीकुलम राष्ट्रीय उद्यान, अथुकड फॉल्स, टी म्यूजियम आदि जगहों पर जा सकते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)