होम दिल्ली में PM मोदी से मिलीं ममता बनर्जी, मुलाकात के बाद पेगासस मुद्दे पर उठाए सवाल

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jul 27, 2021 08:24 PM

दिल्ली में PM मोदी से मिलीं ममता बनर्जी, मुलाकात के बाद पेगासस मुद्दे पर उठाए सवाल

दिल्ली में PM मोदी से मिलीं ममता बनर्जी, मुलाकात के बाद पेगासस मुद्दे पर उठाए सवाल

दिल्ली में PM मोदी से मिलीं ममता बनर्जी, मुलाकात के बाद पेगासस मुद्दे पर उठाए सवाल

केंद्र सरकार से चल रहे टकराव के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक यह बैठक चली है। पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजे आने के बाद यह पहला मौका है जब ममता बनर्जी से पीएम मोदी की वन टू वन मुलाकात हुई है। इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यंत्री ममता बनर्जी ने चुनावी रणनीतिकार कहे जाने वाले प्रशांत किशोर और कांग्रेस नेता कमलनाथ से भी मुलाकात की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए ममता बनर्जी लोककल्याण मार्ग पहुंची थीं।

पीएम से हुई मुलाकात पर ममता बनर्जी ने कहा है कि यह एक सामान्य मुलाकात थी। न्यूज एजेंसी 'ANI' के मुताबिक इस मुलाकात में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कोविड-19 को लेकर पीएम मोदी से चर्चा की। ममता बनर्जी ने इस मुलाकात के बारे में कहा है कि इस दौरान उन्होंने राज्य के लिए अतिरिक्त वैक्सीन मांगा है। इसपर पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की सीएम को राज्य के लिए और वैक्सीन दिये जाने का भरोसा दिलाया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)