होम सीएम योगी का बढ़ेगा और रुतबा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 10, 2021 09:19 PM

सीएम योगी का बढ़ेगा और रुतबा

सीएम योगी का बढ़ेगा और रुतबा

सीएम योगी का बढ़ेगा और रुतबा

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की तरह यूपी ब्लाॅक प्रमुख चुनाव में भी भाजपा का दबदबा कायम रहा। 825 सीटों में से 735 सीट पर बीजेपी ने ब्लाॅक प्रमुख के प्रत्याशी दिए थे, उसमें से 635 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी जीत गए हैं। वहीं कई सीटों पर सपा ने भी कब्जा किया है। मतदान के दौरान कई जिलों में बवाल भी हुआ।

सीएम योगी ने कहा कि मैं विजयी प्रत्याशियों को हृदय से बधाई देता हूं उनका अभिनंदन करता हूं। क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव में 635 से अधिक सीटों पर भाजपा अपने सहयोगियों और समर्थकों के साथ विजयी बन रही है, ये संख्या पूरे परिणाम आने पर अभी और बढ़ेगी। सीएम ने कहा कि मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि पार्टी की जो रणनीति थी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के माध्यम से आगे बढ़ी, उसका परिणाम था 75 जिला पंचायत अध्यक्ष में से 67 सीटों पर भाजपा और सहयोगी दलों ने विजय प्राप्त की। सीएम ने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में प्रदेश संगठन और सरकार ने मिलकर जनता तक योजनाओं को बिना भेदभाव पहुंचाने का कार्य किया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम उसके जीवंत उदाहरण हैं। पिछले सवा चार वर्ष के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा गांव, गरीब, किसान, नौजवान और समाज के प्रत्येक तबके के लिए जो योजनाएं बनाई गईं उन्हें बिना भेदभाव समाज तक पहुंचाने का कार्य हुआ है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)