होम चुनाव को लेकर दौरा: भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा 12-13 जुलाई को करेंगे गोवा की यात्रा

Alert Star Digital Team Jul 10, 2021 08:55 PM

चुनाव को लेकर दौरा: भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा 12-13 जुलाई को करेंगे गोवा की यात्रा

चुनाव को लेकर दौरा: भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा 12-13 जुलाई को करेंगे गोवा की यात्रा

चुनाव को लेकर दौरा: भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा 12-13 जुलाई को करेंगे गोवा की यात्रा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा 12 और 13 जुलाई को गोवा की यात्रा करेंगे तथा इस दौरान वह पार्टी की विभिन्न शाखाओं के साथ बैठकें करेंगे। राज्य में पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सत्तारूढ़ दल का तत्काल ध्यान अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले (पार्टी) संगठन को मजबूत करना है।

नड्डा के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष और पार्टी के प्रदेश प्रभारी सी टी रवि भी होंगे, जो फरवरी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। भाजपा गोवा इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेत तनवडे ने कहा कि पार्टी किसी भी वक्त, यहां तक कि कल भी चुनाव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि नड्डा पार्टी की विभिन्न सांगठनिक शाखाओं, विधायक दल, जिला समितियों के अध्यक्ष और महासचिवों, विभिन्न मंडलों के प्रभारियों, सोशल मीडिया प्रकोष्ठ एवं अन्य के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने कहा, ''चुनाव में अभी छह महीने का वक्त है इसलिए पार्टी ने टिकट बंटवारे पर फैसला नहीं किया है।'' उन्होंने कहा कि भाजपा संसदीय बोर्ड विधानसभा क्षेत्रों में सर्वेक्षण के बाद उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम फैसला करेगा।

भाजपा ने 2017 के राज्य विधानसभा चुनाव में कुल 40 विधानसभा सीटों में से 13 पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस ने 17 सीटों पर जीत हासिल की थी। हालांकि भाजपा, गोवा फॉरवर्ड ब्लॉक (जीएफपी), महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) एवं दो निर्दलीय विधायकों के सहयोग से मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में सरकार बनाने में सफल रही थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)