होम ब्लॉक प्रमुख चुनाव की बंपर जीत से गदगद योगी

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jul 10, 2021 08:58 PM

ब्लॉक प्रमुख चुनाव की बंपर जीत से गदगद योगी

ब्लॉक प्रमुख चुनाव की बंपर जीत से गदगद योगी

ब्लॉक प्रमुख चुनाव की बंपर जीत से गदगद योगी

लखनऊ, जुलाई 10: उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव का घमासान अब थम चुका है। अब तक सामने आए परिणामों के मुताबिक भाजपा सहित सहयोगी दलों के पंचायत प्रमुख के चुनाव में बड़ी जीत की ओर बढ़ रही हैं। वहीं नतीजों के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने जीते हुए उम्मीदवारों को बधाई दी। साथ ही कहा कि केंद्रीय नेतृत्व में हमारी सरकार ने बिना भेदभाव के काम किया है, जिसका फायदा समाज के हर वर्ग तो को मिल रहा है, जिसका जीवंत उदाहरण त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम है।

वहीं सीएम योगी ने मीडिया के मुखातिब होते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से, जो मंत्र पिछले 7 सालों से सबका साथ सबका विकास के रूप में दिया गया है। उसी के अनुसार सरकार की ओर से योजनाएं बनाई गईं, साथ ही बिना भेदभाव के समाज के हर तबके को इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है, जिसका ताजा उदाहरण त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम बता रहे हैं।

वहीं इससे पहले के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि अब तक जो परिणाम सामने आए हैं और जो रुझान हैं, उसमें भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव में 635 से ज्यादा सीटों पर विजयी बन रही है। पूरे नतीजे आने पर ये संख्या और बढ़ेगी। योगी ने बताया कि भाजपा को जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत में 85 फीसदी से अधिक सीटों पर समर्थन प्राप्त हुआ। ये केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को संगठन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का परिणाम है।

 

क्या रहे अब तक के परिणाम?

बता दें कि ब्लॉक पंचायत प्रमुखों के 476 पदों पर हुए मतदान की मतगणना शनिवार को खत्म हो गई। प्रदेश में अब तक 334 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध चुन लिए गए हैं। जिन सीटों पर शनिवार (10 जुलाई) वोटिंग हुई। उसमें से ज्यादातर पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। अभी तक जारी 657 सीटों के परिणाम आ गए हैं। जिनमें से बीजेपी के खाते में 605 सीटें, समाजवादी पार्टी के खाते में 98 सीटें, 5 सीट पर कांग्रेस और 117 सीटों पर अन्य ने जीत हासिल की है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)