होम लखनऊ का केजीएमयू अस्पताल बना ब्लैक फंगस का सबसे बड़ा सेंटर,

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 6, 2021 08:51 PM

लखनऊ का केजीएमयू अस्पताल बना ब्लैक फंगस का सबसे बड़ा सेंटर,

लखनऊ का केजीएमयू अस्पताल बना ब्लैक फंगस का सबसे बड़ा सेंटर,

लखनऊ का केजीएमयू अस्पताल बना ब्लैक फंगस का सबसे बड़ा सेंटर,

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बहुत हद तक थम चुकी है। हालांकि कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों में ब्लैक फंगस और व्हाइट फंगस जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में ब्लैक फंगस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आलम ये है कि ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्य 500 के पार पहुंच चुकी है।

लखनऊ स्थित केजीएमयू अस्पताल में सामने आए मरीजों की संख्या सबसे बड़ा आंकड़ा बताया जा रहा है। अभी तक देश के किसी और अस्पताल में इतनी बड़ी संख्या में ब्लैक फंगस के मामले सामने नहीं आए हैं। केजीएमयू के प्रवक्ता, डॉक्टर सुधीर ने बताया कि अस्पताल में ब्लैक फंगस के मामले अब बढ़कर 508 के पार हो गए हैं।

हालांकि गनीमत ये रही कि पिछले 24 घंटो में ब्लैक फंगस से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। केजीएमयू अस्पताल में 508 ब्लैक फंगस के मरीजों में से 373 मरीजों की सर्जरी की जा चुकी है। अभी तक ब्लैक फंगस के 61 मरीजों की जान जा चुकी है।

अस्पताल के माइक्रोबायोलॉजी विभाग को एडवांस माइकोलाजी डायग्नोस्टिक एंड रिसर्च सेंटर की स्वीकृति दी गई है। इस सेंटर में ब्लैक फंगस की जांच शुरु हो चुकी है। इसके साथ की और भी कई तरह की टेस्टिंग पर काम चल रहा है।

आपको बता दें कि केजीएमयू में स्थापित माइकोलॉजी सेंटर उत्तर प्रदेश का पहला सेंटर है यहां पर फंगस और जीनोम टेस्टिंग की जा रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)