होम अब घर बैठे करा सकेंगे अमरनाथ बाबा की वर्चुअल पूजा, हवन और प्रसाद की Online बुकिंग

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jul 6, 2021 08:26 PM

अब घर बैठे करा सकेंगे अमरनाथ बाबा की वर्चुअल पूजा, हवन और प्रसाद की Online बुकिंग

अब घर बैठे करा सकेंगे अमरनाथ बाबा की वर्चुअल पूजा, हवन और प्रसाद की Online बुकिंग

अब घर बैठे करा सकेंगे अमरनाथ बाबा की वर्चुअल पूजा, हवन और प्रसाद की Online बुकिंग

अमरनाथ भक्त अब घर बैठे वर्चुअल पूजा, हवन और प्रसाद की आनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं। पवित्र गुफा में पुजारी श्रद्धालुओं के नाम की पूजा करेंगे और श्राइन बोर्ड की ओर से 48 घंटे के भीतर प्रसाद श्रद्धालुओं को उनके घर पर पहुंचाने के प्रबंध किए जाएंगे। श्रद्धालु हवन और पूजन में लाइव भी जुड़ सकते हैं। श्रद्धालुओं के नाम पर वर्चुअल पूजा और दर्शन के साथ हवन, आनलाइन प्रसाद बुकिंग की सेवा शुरू कर दी गई हैं। श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट श्रीअमरनाथजीश्राइन.काम पर आनलाइन सेवा को बुक करवाया जा सकता है, जिसमें श्रद्धालुओं को वहां दिए लिक को क्लिक करना होगा। वर्चुअल पूजा या हवन पवित्र गुफा में पुजारी श्रद्धालुओं के नाम से करेंगे और मंत्र श्लोक उच्चारण करेंगे। विशेष वर्चुअल पूजा के लिए श्रद्धालु जियो मीट एप्लीकेशन के जरिए आनलाइन जुड़ सकते हैं। इससे श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के पवित्र शिवलिग के दर्शन भी कर पाएंगे। श्री अमरनाथ के श्रद्धालुओं को दर्शन के निजी अनुभव करवाने के उद्देश्य से उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की विभिन्न आनलाइन सेवाओं को लांच किया। इस दौरान उपराज्यपाल ने कहा कि देश विदेश में बैठे शिव भगत इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीतिश्वर कुमार ने बताया कि डाक विभाग के सहयोग से 48 घंटों के भीतर श्रद्धालुओं को प्रसाद उनके घर पर उपलब्ध करवाया जाएगा। जब बुकिंग हो जाएगी तो श्राइन बोर्ड लिक शेयर करेगा इसमें समय और तिथि पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल पर श्रद्धालुओं को मिल जाएगा। वर्चुअल पूजा और हवन की व्यवस्था स्लाट के जरिए होगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)