होम मोदी सरकार फिर होने जा रही मेहरबान, खाते में आएंगे इतने हजार रुपये

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 6, 2021 08:45 PM

मोदी सरकार फिर होने जा रही मेहरबान, खाते में आएंगे इतने हजार रुपये

मोदी सरकार फिर होने जा रही मेहरबान, खाते में आएंगे इतने हजार रुपये

मोदी सरकार फिर होने जा रही मेहरबान, खाते में आएंगे इतने हजार रुपये

नई दिल्लीः देश में कोरोना वायरस का संक्रमण जिंदगी का दुश्मन बना हुआ है, जिसके चलते अब तक करीब 4 लाख से ज्यादा लोग मौत के गाल में समा चुके हैं। संक्रमण से जान के साथ-साथ कारोबार को भी भारी नुकसान भुगतना पड़ा है।

दूसरी ओर मोदी सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का अनिश्चित कालीन आंदोलन जारी है। इस बीच केंद्र सरकार किसानों पर एक बार फिर से मेहरबान होने जा रही है। पीएम किसान सम्मान निधि की 9 किस्त अगले महीने(अगस्त) खाते में आ सकती है। सरकार ने अभी इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है। मोदी सरकार किसानों के बैंक खाते में 2000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करती है।

यूं चेक करें खाते के पैसे

पहले पीएम किसान (PM Kisan) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।

यहां आपको राइट साइड पर Farmers Corner का विकल्प मिलेगा

यहां Beneficiary Status के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां नया पेज खुल जाएगा।

नए पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनिए। इन तीन नंबरों के जरिए आप चेक कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में पैसे आये या नहीं।

आपने जिस विकल्प का चुनाव किया है, उसका नंबर भरिए। इसके बाद Get Data पर क्लिक करें।

यहां क्लिक करने के बाद आपको सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाएगी। यानी कौनसी किश्त कब आपके खाते में आई और किस बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुई।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)