होम अफगानिस्तान में बिगड़ते हालात के बीच अपने नागरिकों को वापस बुलाएगा भारत

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jul 6, 2021 08:30 PM

अफगानिस्तान में बिगड़ते हालात के बीच अपने नागरिकों को वापस बुलाएगा भारत

अफगानिस्तान में बिगड़ते हालात के बीच अपने नागरिकों को वापस बुलाएगा भारत

अफगानिस्तान में बिगड़ते हालात के बीच अपने नागरिकों को वापस बुलाएगा भारत

अफगानिस्तान में तेजी से बिगड़ रहे हालात को देखते हुए भारत अपने नागरिकों और कर्मियों को वापस बुलाएगा। अफगानिस्तान से अमेरिकी फौजों की वापसी और तालिबान के देश के ज्यादातर हिस्सों पर कब्जे को देखते हुए भारत वापसी की योजना पर विचार कर रहा है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, 2001 में तालिबान के पतन के बाद से अफगानिस्तान में बड़े पैमाने पर भारत की मौजूदगी है। गृहयुद्ध की आग में झुलस रहे अफगानिस्तान में सुरक्षा हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं। वहां मौजूद अपने नागरिकों और कर्मचारियों को वापस लाने की योजना पर चर्चा की गई। इस बारे में कई एजेंसियों से बातचीत की जा रही है।

भारत के काबुल में दूतावास के अलावा कंधार और मजार में वाणिज्य दूतावास हैं, जहां उसके 500 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। हेरात और जलालाबाद में भारत के दो वाणिज्य दूतावास पहले ही बंद किए जा चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, अभी पूरी प्रक्रिया पर चर्चा की जा रही है और यह साफ नहीं हो पाया है कि क्या समूचे कर्मचारी लौटेंगे या फिर कुछ जरूरी स्टाफ को अफगानिस्तान में रहने दिया जाएगा।

भारतीय सेना दे रही प्रशिक्षण
सूत्रों ने बताया कि भारतीय सैन्य कर्मी अफगानिस्तान नेशनल आर्मी के कर्मियों को अफगानिस्तान और भारत में प्रशिक्षण दे रहे हैं। पिछले कुछ सालों में भारत सरकार ने अफगानिस्तान में पुनर्निर्माण से जुड़ी परियोजनाओं में लगभग तीन अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है। संसद से लेकर सड़क और बांध बनाने तक कई परियोजनाओं में सैकड़ों भारतीय पेशेवर काम कर रहे हैं। बड़ी संख्या में अफगानियों को कौशल प्रशिक्षण दिए गए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)