होम मंत्री जितेंद्र सिंह ने दिया भरोसा, केंद्रीय सचिवालय के मुद्दों का हल जल्‍द

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jun 30, 2021 08:14 PM

मंत्री जितेंद्र सिंह ने दिया भरोसा, केंद्रीय सचिवालय के मुद्दों का हल जल्‍द

मंत्री जितेंद्र सिंह ने दिया भरोसा, केंद्रीय सचिवालय के मुद्दों का हल जल्‍द

मंत्री जितेंद्र सिंह ने दिया भरोसा, केंद्रीय सचिवालय के मुद्दों का हल जल्‍द

नयी दिल्ली . केंद्रीय सचिवालय के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को केंद्र सरकार के (central government) कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की और पदोन्नति तथा अन्य सेवा संबंधी मुद्दों पर उनसे चर्चा की. एक आधिकारिक बयान में इस बारे में बताया गया. प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की बातें ध्यानपूर्वक सुनने के बाद मंत्री ने कहा कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) सभी लंबित मुद्दों के समाधान का लगातार प्रयास कर रहा है और यहां तक कि अदालत में लंबित मामलों के सही हल को लेकर भी प्रयास किया जा रहा है.

कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार मंत्री ने उल्लेख किया कि करीब दो साल पहले डीओपीटी ने विभिन्न स्तरों पर कई विभागों में करीब 4000 अधिकारियों की पदोन्नति की थी, जिसकी सराहना व्यापक रूप से की गयी थी. इनमें से पदोन्नति के कुछ आदेश ऐसे भी थे, जो लंबित रिट याचिकाओं के परिणाम के अधीन थे. प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने हर बार संपर्क किये जाने पर कर्मियों के सेवा मामलों का समाधान करने में डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा दिखाये गये उदार रवैये के लिए धन्यवाद व्यक्त किया.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)