होम प्रियंका गांधी के बाद राहुल गांधी से मिले नवजोत सिंह सिद्धू

Alert Star Digital Team Jun 30, 2021 08:09 PM

प्रियंका गांधी के बाद राहुल गांधी से मिले नवजोत सिंह सिद्धू

प्रियंका गांधी के बाद राहुल गांधी से मिले नवजोत सिंह सिद्धू

प्रियंका गांधी के बाद राहुल गांधी से मिले नवजोत सिंह सिद्धू

नई दिल्ली: पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस आंतरिक कलह से जूझ रही है. इस बीच आज पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिद्धू ने दिल्ली में राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की. इससे पहले सिद्धू कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मिले. इसके बाद मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए सिद्धू ने ट्वीट किया, ''प्रियंका गांधी जी के साथ लंबी मुलाकात हुई.''

 

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस आलाकमान संगठन या सरकार में सिद्धू को कोई अहम जिम्मेदारी देकर मनाने की कोशिश में है, लेकिन सिद्धू लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि मुख्यमंत्री उनके साथ काम नहीं कर सकते. हाल के कुछ हफ्तों से सिद्धू और पंजाब कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है.

 

सिद्धू का कहना है कि गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कारगर कदम भी नहीं उठाए गए. पंजाब में कांग्रेस की कलह दूर करने के प्रयास के तहत राहुल गांधी ने हाल के दिनों में पार्टी के कई नेताओं के साथ मंथन किया था. पार्टी की तीन सदस्यीय समिति ने भी 100 से अधिक नेताओं और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ मंत्रणा की थी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)