होम रोहन गावस्कर ने बताया- भारतीय क्रिकेट टीम का मौजूदा तेज गेंदबाजी आक्रमण है सर्वश्रेष्ठ

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 29, 2021 08:36 PM

रोहन गावस्कर ने बताया- भारतीय क्रिकेट टीम का मौजूदा तेज गेंदबाजी आक्रमण है सर्वश्रेष्ठ

रोहन गावस्कर ने बताया- भारतीय क्रिकेट टीम का मौजूदा तेज गेंदबाजी आक्रमण है सर्वश्रेष्ठ

रोहन गावस्कर ने बताया- भारतीय क्रिकेट टीम का मौजूदा तेज गेंदबाजी आक्रमण है सर्वश्रेष्ठ

विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को बेशक आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर व सुनील गावस्कर ने बेटे रोहन गावस्कर ने भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि, सिर्फ एक मैच के आधार पर आप किसी टीम की क्षमता का आकलन नहीं कर सकते हैं और पिछले कुछ साल में टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। आप टेस्ट में टीम इंडिया की सफलता को सिर्फ एक मैच के रिजल्ट के आदार पर नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं।

रोहन गावस्कर ने यूट्यूब चैनल क्रिकेट लाइफ स्टोरीज से बात करते हुए कहा कि, ये एक शानदार क्रिकेट टीम है। भारतीय टीम के पास स्टार खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। हां एक बात मैं मान सकता हूं कि, उस फाइनल मैच में न्यूजीलैंड की टीम का प्रदर्शन हमसे बेहतर रहा, लेकिन ये बात भी सच है कि पिछले कुछ साल में हमने टेस्ट क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि, अब भारत में हमें ज्यादा से ज्यादा अच्छे तेज गेंदबाजों को सामने लाने की जरूरत है। मौजूदा भारतीय टीम के पास लगभग आधा दर्जन तेज गेंदबाज हैं और भारत की पिच तेज गेंदबाजों के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा अच्छी हो गई है।

रोहन ने आगे कहा कि, 70 या फिर 80 के दशक में हमारे पास कपिल देव थे तो उसके बाद श्रीनाथ, वेंकटेश प्रसाद, जहीर खान जैसे गेंदबाज सामने आए और उन्होंने नई पीढ़ी को प्रेरित किया। आज भारतीय टीम के पास 5 से 7 बेहतरीन पेसर्स हैं। टीम इंडिया की बात करें तो पहली लाइन में इस वक्त जसप्रीत बुमराह, मो. शमी, इशांत शर्मा, उमेश यादव, भुवनेश्वर जैसे गेंदबाज हैं तो वहीं इसके बाद दूसरी लाइन में टीम के पास मो. सिराज, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, टीम नटराजन जैसे शानदार गेंदबाज हैं जिन्होंने खुद को साबित भी किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)