होम सुशील मोदी बोले- लालू यादव को राजनीति करने के लिए नहीं मिली है जमानत, CBI ले संज्ञान
सुशील मोदी बोले- लालू यादव को राजनीति करने के लिए नहीं मिली है जमानत, CBI ले संज्ञान
सुशील मोदी ने कहा, " जमानत मिलने का सबसे अच्छा उपयोग यही होगा कि लालू प्रसाद पटना में राबड़ी देवी को साथ ले जाकर कोरोना का टीका लें. इससे गरीबों ग्रामीणों के बीच वैक्सीन को लेकर संशय दूर होगा."
पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के जेल से बाहर आने के बाद से राजनीतिक कयासों का दौर शुरू हो गया है. बिहार की राजनीति में बड़े उलट फेर का अनुमान लगाया जा है. तेजस्वी यादव के 'सरकार गिर जाएगी' वाले बयान के बाद कयासों को और हवा मिल रही है. इन्हीं कयासों पार्टी के 25वें स्थापना दिवस पर लालू यादव बिहार की जनता से मुखतीब होंगे. वर्चुअल संवाद के जरिए वे जनता से बातचीत करेंगे.
सुशील मोदी ने ट्वीट कर कही ये बात
लालू यादव के इस कार्यक्रम पर राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने निशाना साधा है. सुशील मोदी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, " चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद जमानत पर छूटने के बाद यदि पटना आते हैं, तो इससे राजनीति को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला. लेकिन छवि ऐसी बनाई जा रही है, जैसे वे कोई जिन्न निकाल कर पार्टी का राज वापस ला देंगे. लालू प्रसाद रांची में राजकीय अतिथिशाला जैसी जेल में रहते हुए भी ट्विटर और मोबाइल के जरिये सक्रिय थे, लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में आरजेडी की सीटें कम ही हुईं."
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।