होम UP: धर्मांतरण मामले में तीन और गिरफ्तार, सामने आया इंटरनेशनल कनेक्शन

Alert Star Digital Team Jun 28, 2021 08:47 PM

UP: धर्मांतरण मामले में तीन और गिरफ्तार, सामने आया इंटरनेशनल कनेक्शन

UP: धर्मांतरण मामले में तीन और गिरफ्तार, सामने आया इंटरनेशनल कनेक्शन

UP: धर्मांतरण मामले में तीन और गिरफ्तार, सामने आया इंटरनेशनल कनेक्शन

लखनऊ: धर्म परिवर्तन के मामले में एटीएस ने महाराष्ट्र के इरफान शेख, हरियाणा के मन्नू यादव उर्फ अब्दुल मन्नान और नई दिल्ली के राहुल भोला को गिरफ्तार किया है. एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि तीनों कुछ दिन पहले पकड़े गए उमर गौतम और जहांगीर के इशारे पर गैर हिंदू व्यक्तियों को बहला-फुसलाकर इस्लाम धर्म कबूल कराते थे. इसके साथ ही उमर गौतम के इंटरनेशनल कनेक्शन का भी एटीएस ने खुलासा किया है. एटीएस अधिकारियों के मुताबिक उमर गौतम का संबंध कनाडा के बिलाल फिलिप से है जो दोहा में इस्लामिक ऑनलाइन यूनिवर्सिटी चलाता है.

 

हुए चौंकाने वाले खुलासे
खुलासे में सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इरफान शेख दिल्ली में मिनिस्ट्री ऑफ चाइल्ड वेलफेयर में इंटरप्रेटर का काम करता है. अपनी नौकरी के चलते वो मूक-बधिर लोगों के बीच अच्छी पहुंच रखता है. इरफान इस्लामिक दावा सेंटर के संचालक उमर गौतम से जुड़कर नोएडा डेफ सोसायटी के मूक-बधिर छात्रों को इस्लाम की जानकारी देता था और अन्य धर्मों की बुराई करता था. इरफान मूक-बधिर छात्रों के मन में उनके मूल धर्म के प्रति नफरत का भाव पैदा करके इस्लाम धर्म अपनाने के लिए तैयार करता था. राहुल भोला और मन्नू यादव उर्फ अब्दुल मन्नान भी मूक-बधिर हैं. मन्नू यादव ने भी धर्म परिवर्तन कराया है, तीनों मिलकर उमर गौतम और जहांगीर के लिए काम करते थे. मूक-बधिर बच्चों का धर्म परिवर्तन कराने के बाद नई दिल्ली के बाटला हाउस स्थित इस्लामिक दवाह सेंटर से उनका धर्मांतरण प्रमाण पत्र बनवाया जाता था. कानपुर के मूक-बधिर छात्र आदित्य गुप्ता का धर्मांतरण मन्नू यादव ने ही कराया था.

 

कनाडा के बिलाल से हैं उमर के संबंध
उमर गौतम के संबंध कनाडा के बिलाल फिलिप से भी सामने आए हैं. बिलाल फिलिप दोहा में इस्लामिक ऑनलाइन यूनिवर्सिटी चलाता है. उमर की संस्था इस्लामिक दावा सेंटर बिलाल की यूनिवर्सिटी की ऑनलाइन परीक्षाएं आयोजित करने का अधिकारिक केंद्र थी. बिलाल बड़े पैमाने पर रेडिकलाइजेशन करता है. उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित भी किया गया है. वर्ष 2014 में बिलाल को फिलीपींस में गिरफ्तार भी किया गया था.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)