होम MP में अब रविवार को नहीं लगेगा कोरोना कर्फ्यू, सीएम शिवराज बोले- कंट्रोल में कोरोना संक्रमण

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jun 26, 2021 08:50 PM

MP में अब रविवार को नहीं लगेगा कोरोना कर्फ्यू, सीएम शिवराज बोले- कंट्रोल में कोरोना संक्रमण

MP में अब रविवार को नहीं लगेगा कोरोना कर्फ्यू, सीएम शिवराज बोले- कंट्रोल में कोरोना संक्रमण

MP में अब रविवार को नहीं लगेगा कोरोना कर्फ्यू, सीएम शिवराज बोले- कंट्रोल में कोरोना संक्रमण

नई दिल्लीः मध्यप्रदेश में रविवार को लगाया जाने वाला कोरोना कर्फ्यू हटाने का ऐलान हो गया है. शनिवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण काबू में आ गया है और ऐसे में कोरोना कर्फ्यू लगाना सही नहीं होगा. सीएम ने कहा कि राज्य के 35 जिलों में कोरोना का एक भी नया मामला नहीं है और राज्य में संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत रह गई है. इसके अलावा राज्य में एक्टिव केसों की संख्या भी 1000 से कम रह गई है. इसलिए सरकार ने कोरोना कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया है.

 

राज्य में कोविड-19 के डेल्टा प्लस वैरिएंट के 8 केस मिले
मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने शनिवार को कहा कि प्रदेश में अब तक कम से कम आठ लोग कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित मिले हैं. हालांकि इन मरीजों के संपर्क का कोई व्यक्ति वायरस के इस संस्करण से संक्रमित नहीं पाया गया है. अधिकारियों के अनुसार इस साल मई में जिन दो लोगों की मौत हुई वह डेल्टा प्लस संस्करण से संक्रमित पाए गए थे. सारंग ने कहा कि डेल्टा प्लस संस्करण से संक्रमित रोगियों का दिशा निर्देश के अनुसार परीक्षण किया जा रहा है और इस संबंध में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) प्रदेश को नियमित रूप से जानकारी साझा कर रहा है.

 

शुक्रवार को इतने नए केस मिले
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 50 नए मामले मिले. इसके अलावा इससे 22 लोगों की मौत हो गई. अब तक राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 7,89,611 हो गई है. इस वायरस से अब तक राज्य में 8,871 लोग जान गंवा चुके हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)