होम कोरोना की दूसरी लहर हुई कम लेकिन डेल्‍टा वैरिएंट के नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 26, 2021 09:14 PM

कोरोना की दूसरी लहर हुई कम लेकिन डेल्‍टा वैरिएंट के नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

कोरोना की दूसरी लहर हुई कम लेकिन डेल्‍टा वैरिएंट के नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

कोरोना की दूसरी लहर हुई कम लेकिन डेल्‍टा वैरिएंट के नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

अभी देश के 12 राज्यों में डेल्टा प्लस वैरिएंट के 51 मामले ही पाए गए हैं, लेकिन इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होने से संक्रमण को लेकर आशंका बनी हुई है। इसको ध्यान में रखते हुए केंद्र ने पहले ही आठ राज्यों को पत्र लिखकर आगाह किया है और डेल्टा प्लस वाले जिलों में कंटेनमेंट के उपाय करने और जांच बढ़ाने को कहा है। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर में लगातार नए मामलों में कमी आ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान भी 50 हजार से कम नए मामले पाए गए हैं। परंतु, वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कर्नाटक के मुख्य सचिव पी. रवि कुमार को 25 जून को लिखे पत्र में कहा है कि राज्य के मैसूरु जिले में डेल्टा प्लस वैरिएंट पाया गया है। उन्होंने इस जिले, खासकर जिस क्षेत्र में नया वैरिएंट पाया गया है वहां कंटेनमेंट के उपाय करने को कहा है। भीड़ को रोकने, जांच बढ़ाने, ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीके लगाने और संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तत्काल पहचान करने को कहा है। भूषण ने कर्नाटक के साथ ही तमिलनाडु, राजस्थान, पंजाब, आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात और हरियाणा को भी पत्र लिखकर ऐसे ही उपाय करने को कहा है। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से पहले ही डेल्टा वैरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए कहा जा चुका है। सबसे ज्यादा 22 मामले महाराष्ट्र में मिले हैं। जबकि, मध्य प्रदेश में दो और महाराष्ट्र एवं तमिलनाडु में एक-एक की मौत भी हो चुकी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)