होम मुंबई के 51% बच्चों में मिली कोरोना की एंटीबॉडी, BMC के सर्व में हुआ खुलासा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 28, 2021 08:43 PM

मुंबई के 51% बच्चों में मिली कोरोना की एंटीबॉडी, BMC के सर्व में हुआ खुलासा

मुंबई के 51% बच्चों में मिली कोरोना की एंटीबॉडी, BMC के सर्व में हुआ खुलासा

मुंबई के 51% बच्चों में मिली कोरोना की एंटीबॉडी, BMC के सर्व में हुआ खुलासा

मुंबई: देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में से एक मुंबई में तीसरी लहर के बच्चों पर पड़ने वाले असर को लेकर सबसे ज्यादा चिंता है. तीसरी लहर से पहले बीएमसी ने एक सर्वे किया है और इस सर्वे में जो बातें सामने निकल कर आई है वह बेहद सकारात्मक है. बीएमसी ने दो हजार से ज्यादा बच्चों के बीच यह सर्वे किया है. जिसमें ये बात निकल कर आई कि मुंबई के 51 प्रतिशत से ज्यादा बच्चों में कोविड के एंटी बॉडी मौजूद है.

बीएमसी कोविड-19 को लेकर अपनी रिसर्च टीम की तरफ से लगातार सर्वे करा रही है. इसी कड़ी में आज बच्चों से जुड़ा हुआ जब एक सर्वे निकल कर सामने आया तो बीएमसी अधिकारी बहुत खुश दिखाई दिए.

 

मुंबई में बच्चों के बीच कोविड-19 की एंटीबॉडी जानने के लिए बीएमसी ने यह सर्वे किया. बीएमसी ने 24 वार्ड से 2176 सैंपल लिए. यह सारे सैंपल 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए गए. इन सैंपल्स को एग्जामिन करने के बाद यह तथ्य सामने आया की 51% से ज्यादा बच्चों में कोविड की एंटीबॉडी मौजूद है.

 

इस रिपोर्ट के आने से बीएमसी बहुत सकारात्मक है. अधिकारियों का कहना है कि एंटीबॉडी बच्चों की खुद की इम्युनिटी या फिर कोविड-19 के सम्पर्क में आ जाने के बाद डेवलेप हो सकती है, अभी और भी रिसर्च इस पर होगी.

 

इस रिपोर्ट के बाद बीएमसी ने स्पष्ट किया है कि बीएमसी की तीसरी लहर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर तैयारी पूरी है. हर वार्ड हर जम्बो फैसिलिटी और अस्पताल में बच्चों की जरूरत के अनुसार मेडिकल सिस्टम तैयार किया जा रहा है. अलग ऑक्सीजन लेवल, अलग दवाएं और अलग बेड लगाए जा रहे हैं जहां पूरी क्षमता से बच्चों का इलाज हो सके.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)