होम सियासी कवायद: शरद पवार का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस के बिना नहीं होगा नया मोर्चा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 25, 2021 08:06 PM

सियासी कवायद: शरद पवार का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस के बिना नहीं होगा नया मोर्चा

सियासी कवायद: शरद पवार का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस के बिना नहीं होगा नया मोर्चा

सियासी कवायद: शरद पवार का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस के बिना नहीं होगा नया मोर्चा

देश को नया राजनीतिक विकल्प देने की कवायद में काफी हद तक तेजी आई है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार इसे लेकर काफी सक्रिय हैं। हालांकि उन्होंने निकट भविष्य में किसी तरह का राजनीतिक गठबंधन होने से इनकार किया है।

क्या वह एक नए वैकल्पिक गठबंधन का चेहरा होंगे यह सवाल पूछे जाने पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि इस पर हमने चर्चा नहीं की है, लेकिन मुझे लगता है कि सामूहिक नेतृत्व की भूमिका निभाते हुए हमें आगे बढ़ना होगा। मैंने वर्षों तक ऐसा किया लेकिन अभी मैं सभी को एक साथ रखने, उनका मार्गदर्शन करने और उन्हें मजबूत करने के लिए काम करूंगा।

पवार ने कहा कि बैठक (राष्ट्र मंच की बैठक) में गठबंधन पर चर्चा नहीं हुई, लेकिन अगर कोई वैकल्पिक बल खड़ा करना है, तो यह कांग्रेस को साथ लेकर ही किया जाएगा। हमें ऐसी ही सत्ता चाहिए और मैंने उस बैठक में यह कहा था।

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने यह भी कहा कि हर राजनीतिक दल को अपना विस्तार करने का अधिकार है। हम अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ऊर्जा बढ़ाने के लिए ऐसे बयान भी देते हैं। इसी तरह, अगर कांग्रेस ऐसा कुछ कहती है (अगले चुनाव अकेले लड़ने के लिए) तो हम इसका स्वागत करते हैं, क्योंकि यह उनका अधिकार (अपनी पार्टी का विस्तार करने के लिए) है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)