होम गंगा नदी में मिली बच्ची का पालन पोषण करेगी UP सरकार, बचाने वाले नाविक को सरकारी आवास: CM योगी
गंगा नदी में मिली बच्ची का पालन पोषण करेगी UP सरकार, बचाने वाले नाविक को सरकारी आवास: CM योगी
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के गाजीपुर (Ghazipur) जिले में गंगा नदी (Ganga River) में बहते एक लकड़ी के बक्से में 21 दिन की मासूम बच्ची 'गंगा' मिली है. बक्से में देवी-देवताओं के फोटो और जन्मकुंडली के साथ एक मासूम बच्ची चुनरी में लिपटी थी. पुलिस ने लावारिश बच्ची को आशा ज्योति केंद्र पहुंचाया और जांच में जुटी है. मामले में राज्य बाल संरक्षण आयोग ने भी संज्ञान ले लिया है और जांच की बात कही है. उधर सीएम योगी आदित्यनाथ (Cm Yogi Adityanath) ने निर्देश दिया है कि नवजात कन्या 'गंगा' का पालन पोषण और पूरा खर्चा राज्य सरकार उठाएगी.
सीएम योगी ने मां गंगा की गोद में मिली 21 दिन की मासूम गंगा के पालन पोषण की जिम्मेदारी अधिकारियों को दी है. उन्होंने कहा कि नवजात का पालन चिल्ड्रेन होम में सरकारी खर्चे पर अच्छे से किया जाए. जिलाधिकारी समेत संबंधित विभाग पूरी सहायता करे. वहीं सीएम ने नवजात को बचाने वाले नाविक को तत्काल सरकारी आवास समेत सभी सरकारी सहायता देने के भी निर्देश दिए हैं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।