होम उत्तर प्रदेश में 21 जून से कोरोना कर्फ्यू में ढील, मॉल, रेस्टोरेंट से लेकर पार्क तक, हर जगह लागू हों

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jun 15, 2021 09:46 PM

उत्तर प्रदेश में 21 जून से कोरोना कर्फ्यू में ढील, मॉल, रेस्टोरेंट से लेकर पार्क तक, हर जगह लागू हों

उत्तर प्रदेश में 21 जून से कोरोना कर्फ्यू में ढील, मॉल, रेस्टोरेंट से लेकर पार्क तक, हर जगह लागू होंगे नए नियम

उत्तर प्रदेश में 21 जून से कोरोना कर्फ्यू में ढील, मॉल, रेस्टोरेंट से लेकर पार्क तक, हर जगह लागू हों

देश में कोरोना के नए मामलों में लगातार कमी आ रही है। कई राज्यों में अब हर दिन नए केस 500 से भी कम आ रहे हैं। इसके साथ ही कोरोना कर्फ्यू में राहत देने की शुरुआत हो गई है। दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी अगले सप्ताह से कोरोना कर्फ्यू में ढील देने का ऐलान किया गया है।

नए प्रोटोकॉल के तहत कोरोना कर्फ्यू रात्रि 09 बजे से अगले दिन सुबह 07 बजे तक रहेगा। कोविड प्रोटोकॉल के साथ रेस्टोरेंट, मॉल को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोला जा सकेगा। इसी तरह, पार्क, स्ट्रीट फूड आदि के संचालन की अनुमति भी दी जायेगी। इसके अलावा फिर से मॉल खोले जा सकेंगे। रेस्टोरेंट में भी ढील दी जाएगी। सीएम ने 21 जून से कोविड प्रोटोकॉल के साथ मॉल और रेस्‍टोरेंट खोलने के निर्देश दिए हैं। वहीं वीकेंड कर्फ्यू पहले की ही तरह जारी रहेगा।

कोरोना को लेकर यूपी सरकार की मंगलवार को एक उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें ये फैसला लिया गया। नए नियमों के तहत रोजाना कमाने-खाने वाले पटरी दुकानदार और स्‍ट्रीट फूड का संचालन भी रात 9 बजे तक किया जा सकेगा। पार्क भी आमजन के लिए 21 जून से खोल दिए जाएंगे। पार्क व पर्यटन स्‍थलों पर हेल्‍प डेस्‍क बनेगी।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में काफी कमी आई है। राज्य में अब दर दिन 500 के करीब नए मामले आ रहे हैं। वहीं राज्य में एक्टिव मामले 10 हजार से कम रह गए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)