होम MP: कोरोना काल में छोड़े गए 4500 कैदियों में से 22 फरार
MP: कोरोना काल में छोड़े गए 4500 कैदियों में से 22 फरार
जबलपुर। हाई कोर्ट में मंगलवार को राज्य सरकार की ओर से दाखिल किए जवाब में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। राज्य सरकार के जवाब में यह बात निकलकर सामने आई है कि, कोरोना की पहली लहर में छोड़े गए 4500 कैदियों में से 22 कैदी फरार हो चुके हैं यानी 22 कैदियों का अब तक कोई पता नहीं लग पाया है।
वहीं 4500 कैदियों में से 1536 कैदी अब तक जेल वापस नहीं पहुंचे हैं। जेल डीजी ने जवाब देते हुए कहा कि, साढे़ चार हजार छोड़े गए कैदियों में से 47 कैदियों की मौत हो चुकी है जबकि 22 कैदी फरार है। हालांकि सरकार की तरफ से यह बात नहीं बताई गई है, यह 22 फरार कैदी किस-किस जेल के हैं।
वहीं 47 कैदियों की मौत के मामले में भी अभी तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं आया है कि, इनकी मौत आखिर किस वजह से हुई है। ऐसे में अब सवाल उठता है कि 22 फरार कैदी किस प्रवृत्ति के थे, इनपर कितना गंभीर आरोप था। हाईकोर्ट में स्वत: संज्ञान याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार की ओर से यह जवाब पेश किया गया था।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।