होम चीन से तनाव के बीच राजनाथ सिंह बोले- सभी विवादों का हल नियमों के तहत शांति से होना चाहिए

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jun 16, 2021 10:51 PM

चीन से तनाव के बीच राजनाथ सिंह बोले- सभी विवादों का हल नियमों के तहत शांति से होना चाहिए

चीन से तनाव के बीच राजनाथ सिंह बोले- सभी विवादों का हल नियमों के तहत शांति से होना चाहिए

चीन से तनाव के बीच राजनाथ सिंह बोले- सभी विवादों का हल नियमों के तहत शांति से होना चाहिए

नई दिल्ली: एलएसी पर चीन से चल रहे तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सभी विवादों का हल बातचीत से और अंतर्राष्ट्रीय कानूनों और नियमों के तहत शांति-पूर्वक होना चाहिए. रक्षा मंत्री बुधवार को एशियान डिफेंस मिनेस्टर्स मीटिंग (एडीएमएम) प्लस को संबोधित कर रहे थे. चीन भी इस अंतर्राष्ट्रीय संस्था का सदस्य है.

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिना चीन का नाम लिए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को होने वाले खतरों का मुकाबला पुराने और घिसे-पिटे तरीकों से नहीं किया जा सकता है. साउथ चायना सी को लेकर भी रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र कंनवेनशन ऑन लॉ ऑफ द सी के जरिए फ्रीडम ऑफ नेविगेशन, समंदर के ऊपर से उड़ान भरने और बिना किसी रोक-टोक के वाणिज्य और कारोबार का सर्मथन करता है. समुद्री-आवाजाही इंडो-पैसेफिक क्षेत्र की शांति, स्थिरता, खुशहाली और विकास के लिए बेहद जरूरी है.

 

रक्षा मंत्री ने साउथ चायना सी विवाद पर कहा कि कोड ऑफ कंडक्ट वार्ता ऐसे परिणाम की तरफ लेकर जाएगी जो अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के अनुकूल हो और उन देशों के कानूनी अधिकार और हितों पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं डालेगी जो इन चर्चाओं में हिस्सा नहीं हैं.

 

रक्षा मंत्री ने बिना पाकिस्तान का नाम लिए कहा कि आतंकवाद और कट्टरपंथ आज पूरी दुनिया की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा है. ऐसे में सभी देश ऐसे देशों के खिलाफ एकजुट हों जो आतंक की सेंक्चुरी बने हुए हैं. राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद की फाईनिंसग पर भी लगाम कसी जानी चाहिए.

 

एडीएमएम-प्लस में दक्षिण-पूर्व एशिया के सभी 10 देशों (एशियान) के साथ-साथ भारत, चीन, जापान, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड दक्षिण कोरिया, रूस और अमेरिका भी शामिल हैं. रक्षा मंत्री ने सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए संबोधित किया. आठवीं एशियान प्लस डिफेंस मिनिस्टर्स मीटिंग इस साल एशियान देश, ब्रुनेई में हो रही है. रक्षा मंत्री ने साइबर-हमले और क्रिप्टोकरेंसी-थेफ्ट पर भी अपने विचार साझा किए. राजनाथ सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए बेहद जरूरी है कि पूरी दुनिया का टीकाकरण हों.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)