होम Mann Ki Baat में प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के पौधरोपण अभियान की सराहना की, एक दिन में 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाने को बताया जनशक्ति का उदाहरण

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 27, 2026 06:01 PM

Mann Ki Baat में प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के पौधरोपण अभियान की सराहना की, एक दिन में 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाने को बताया जनशक्ति का उदाहरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रसारित मन की बात के 136वें एपिसोड में उत्तर प्रदेश के एक पेड़ मां के नाम अभियान की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से प्रदेश ने जनभागीदारी और पर्यावरण संरक्षण का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

Mann Ki Baat में प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के पौधरोपण अभियान की सराहना की, एक दिन में 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाने को बताया जनशक्ति का उदाहरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रसारित 'मन की बात' के 136वें एपिसोड में उत्तर प्रदेश के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से प्रदेश ने जनभागीदारी और पर्यावरण संरक्षण का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि 12 जुलाई को उत्तर प्रदेश में एक ही दिन 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए, जिसे उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि और जनशक्ति के अद्भुत संकल्प का प्रतीक बताया। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश से सांसद होने के नाते यह उपलब्धि उनके लिए विशेष गर्व का विषय है।

'देश प्रकृति के प्रति अपना दायित्व निभा रहा है'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के जरिए देशभर के लोग प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनके अनुसार जब समाज किसी सकारात्मक उद्देश्य के साथ एकजुट होता है, तो ऐसे प्रेरणादायक परिणाम सामने आते हैं।

उन्होंने कहा कि पेड़ केवल मानव जीवन के लिए ही नहीं, बल्कि अनेक जीव-जंतुओं के लिए भी आश्रय का महत्वपूर्ण आधार होते हैं। इसलिए पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक की साझा जिम्मेदारी है।

हर खास मौके पर पौधा लगाने की अपील

'मन की बात' के दौरान प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की कि वे अपने जीवन के हर महत्वपूर्ण अवसर को प्रकृति से जोड़ें। उन्होंने लोगों से अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने का आग्रह करते हुए कहा कि आज लगाया गया छोटा-सा पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली, स्वच्छ हवा और बेहतर भविष्य की अमूल्य विरासत बनेगा।

CM योगी ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

प्रधानमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश के अभियान का उल्लेख किए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 'मन की बात' में प्रदेश के पौधरोपण अभियान का जिक्र उत्तर प्रदेश की सामूहिक चेतना, जनभागीदारी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण का सम्मान है।

हरित विकास के संकल्प को मिलेगी नई गति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने यह साबित किया है कि प्रकृति के प्रति संवेदनशील समाज ही विकसित भारत की मजबूत नींव रख सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी और हरित विकास के राष्ट्रीय अभियान को आगे भी नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाता रहेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)