होम शादी के बाद इन चीजों में नहीं आता बदलाव, आइए जाने
शादी के बाद इन चीजों में नहीं आता बदलाव, आइए जाने
विवाह, जिसे शादी भी कहा जाता है, दो लोगों के बीच एक सामाजिक या धार्मिक मान्यता प्राप्त मिलन है जो उन लोगों के बीच, साथ ही उनके और किसी भी परिणामी जैविक या दत्तक बच्चों तथा समधियों के बीच अधिकारों और दायित्वों को स्थापित करता है। विवाह की परिभाषा न केवल संस्कृतियों और धर्मों के बीच, बल्कि किसी भी संस्कृति और धर्म के इतिहास में भी दुनिया भर में बदलती है।
व्यक्तित्व :
ये धारणा बेहद ही गलत होती है कि शादी के बाद व्यक्ति का व्यक्तित्व बदल जाता है। शादी से आपके गुणों और व्यक्तित्व में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं आता है। शादी व्यक्ति को नए तरीके से जीना सिखाती है। आप तो जैसे थे वैसे ही रहते हैं। जीवन में बहार आना :
यदि आप ऐसा सोच रहे हैं कि शादी के बाद आपके जीवन में बहार आ जाएगी तो आप बेहद ही गलत हैं। शादी के बाद आपके जीवन में बदलाव जरूर आते हैं, मगर इसका अर्थ ये नहीं होता हैं कि शादी के बाद आपका जीवन एक दम खुशहाल हो जाएगा। ऐसा सोचना आपके लिए काफी नुकसानदायक रहेगा।
रिश्ता :
यदि आप ऐसा सोचते हैं कि शादी के बाद आपके रिश्ते बदल जाएंगे, ये बात बिल्कुल भी सही नहीं है। आपका साथी शादी के बाद भी वैसा ही रहेगा जैसा पहले था। शादी होने के बाद उनमें ऐसे कोई भी बदलाव नहीं आएंगे, जो आपके रिश्ते को बदल सकें।
परिपक्वता :
कई लोगों का ऐसा कहना है कि शादी के बाद व्यक्ति ज्यादा परिपक्व हो जाता है। ये बात बिल्कुल भी सच नहीं होती है। ये जरूर होता है कि शादी के बाद व्यक्ति थोड़ा दूसरे तरीके से सोचने लगता है, मगर इसका अर्थ ये नहीं है कि वो परिपक्व हो गया हो।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।