होम 2 जून से अनलॉक की ओर बढ़ेगा राजस्थान, संशोधित गाइडलाइन जारी
2 जून से अनलॉक की ओर बढ़ेगा राजस्थान, संशोधित गाइडलाइन जारी
राजस्थान में 2 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। राजस्थान सरकार सोमवार को संशोधित गाइडलाइन जारी की। इसके तहत 30 जून तक शादी समारोह पर रोक रहेगी। जबकि शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे से वीकेंड कर्फ्यू शुरू हो जाएगा। वहीं गाइडलाइन में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण 10 फीसदी से कम और ऑक्सीजन बेड की संख्या 60 फीसदी खाली होने वाली जगहों पर ही अनलॉक होगा।
सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक सरकारी दफ्तर खोले जाएंगे। इसके साथ ही निजी वाहनों से एक जिले से दूसरे जिले में मंगलवार से शुक्रवार तक आवागमन शुरू हो सकेगा।
2 जून से 8 जून तक प्रभावी रहेगी अनलॉक की गाइडलाइन प्रभावी रहेगी। इस दौरान मिठाई की दुकान और रेस्टोरेंट्स में मंगलवार से शुक्रवार तक सुबह 6 बजे से 11 बजे तक टेकअवे की सुविधा दी गई है। प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय 25 फ़ीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे।
होम डिलीवरी 10 बजे तक होगी। संक्रमण की दर नियंत्रित होने पर 8 जून से अतिरिक्त रियायतें मिल सकती है। 10 जून के बाद राजस्थान रोडवेज की बसों का संचालन होगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।