होम महाराष्ट्र में घटकर 15 हजार तक आए कोरोना केस, मौतों के आंकड़ों में भी गिरावट

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 31, 2021 08:54 PM

महाराष्ट्र में घटकर 15 हजार तक आए कोरोना केस, मौतों के आंकड़ों में भी गिरावट

महाराष्ट्र में घटकर 15 हजार तक आए कोरोना केस, मौतों के आंकड़ों में भी गिरावट

महाराष्ट्र में घटकर 15 हजार तक आए कोरोना केस, मौतों के आंकड़ों में भी गिरावट

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार कमी आ रही है। राज्य में सोमवार को सिर्फ 15 हजार नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण से मरने वालों की संख्या में भी कमी आई है। मालूम हो कि राज्य में 15 दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया गया है, जबकि पहले की तुलना में कुछ ढील भी दी गई हैं। एक समय महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले राज्यों में पहले स्थान पर था और रोजाना 60 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आते थे। इसके बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कई पाबंदियां लगाई थीं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15,077 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संख्या बढ़कर 57,46,892 हो गई है। इस दौरान 184 लोगों की संक्रमण की वजह से जान चली गई। वहीं, एक दिन में 33,000 लोग ठीक हो गए हैं। अभी राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 2,53,367 है। राजधानी मुंबई में भी कोरोना के सिर्फ 676 नए मामले सामने आए हैं। शहर का रिकवरी रेट 94 फीसदी पहुंच गया है। पिछले एक दिन में 5570 मरीज और ठीक हो गए। अभी तक 6,66,796 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार, शहर में कोरोना के एक्टिव केस 22,390 है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)