होम राजस्थान कांग्रेस ने वैक्सीन मामले में केंद्र पर लगाया कोरोना कुप्रबंधन का आरोप
राजस्थान कांग्रेस ने वैक्सीन मामले में केंद्र पर लगाया कोरोना कुप्रबंधन का आरोप
राजस्थान कांग्रेस ने कोरोना प्रबंधन में केंद्र सरकार की विफलताओं से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ही योग गुरु बाबा रामदेव प्रकरण को उछालने का बीजेपी पर आरोप लगाया है। साथ ही वैक्सीन की जोरदार किल्लत के बीच राजस्थान कांग्रेस ने एक बार फिर से केंद्र सरकार से सबको नि:शुल्क वैक्सीनेशन करवाने की मांग की है। लगे हाथों राजस्थान से जीतने वाले सभी 25 लोकसभा सांसदों पर भी राज्य के हितों के लिए काम नहीं करने का आरोप लगाया। उधर बीजेपी ने इस पर पलटवार करते हुवे कोरोनाकाल में राजस्थान के कुप्रबंधन का नतीजा बताया है।
भले ही राजनीतिक दल एक दूसरे से कोरोनाकाल में आरोप-प्रत्यारोप नहीं करने की दुहाई देते नज़र आते हैं लेकिन राजस्थान में कोरोना प्रबंधन और वैक्सीनेशन को लेकर एक दुसरे की टांग खीचने का सिलसिला थम ही नहीं रहा है। सोमवार को हफ्ते के पहले दिन की शुरुआत के साथ ही पीसीसी अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री गोविन्द डोटासरा ने एक बार फिर से निशुल्क वैक्सीनेशन की केंद्र से मांग करते हुए आरोप लगाया कि मुश्किल के इस वक़्त में केंद्र ने राज्यों को उनके भरोसे छोड़ दिया है। डोटासरा ने NDA से जीतने वाले राजस्थान के सभी 25 लोकसभा सांसदों पर भी दोबारा राज्य के हितों को लेकर प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के सामने चुप्पी साधने का आरोप लगाया और कहा की उन्हें डूब मर जाना चाहिए।
पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का कहना है कि राजस्थान से जीतकर लोकसभा जाने वाले सभी 25 सांसद अपने लोगों को इस संकटकाल में उसका हक दिलवाने के लिए अपना मुंह तक नहीं खोल पाए हैं, यह डूब कर मरने की बात है। उन्हें प्रदेशवासियों के हक़ के लिए मोदी सरकार से बातचीत करनी चाहिए, यदि वे वैक्सीन नहीं ला सकते तो हम रूपये देने को तैयार है हमें ही वक़्त पर यह उपलब्ध करवा दें, हम सबका वैक्सिनेशन करवा देंगे। केंद्र सरकार वैक्सीन भी नहीं दे रही है और कोरोनाकाल में सबको उनके हाल पर छोड़ दिया है। यहां तक कि वैक्सीन पर जीएसटी तक वसूला जा रहा है। जबकि फ्री वैक्सीन देना उसका कर्तव्य था। लेकिन बार बार वैक्सीन को लेकर अपनी निति भी बदलते रहे जिसके चलते बेशकीमत वैक्सीन ख़राब भी हुई।
उधर बीजेपी ने इन सभी आरोपों से इनकार करते हुए कुप्रबंध को ही वैक्सीनेशन में आ रही समस्याओं को लोगों की परेशानियों का बड़ा कारण बताया है। आरोपों का जवाब देने के लिए बीजेपी की ओर से उसके प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया सामने आये और उन्होंने कहा की केंद्र सरकार ने राजस्थान को कई मेडिकल सुविधाएं दी थी जिनका कभी उपयोग ही नहीं किया गया था और जब वक़्त था तब भी राजस्थान सरकार मेडिकल सुविधाओं को दुरुस्त करने में विफल रही।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का कहना है कि हमने थोड़े ही ना रोका था कि वे स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर ना बनाएं। उस वक़्त तो ये सोते रहे, केंद्र ने अपनी ओर से कई बड़ी सहायता राजस्थान के लिए भेजी लेकिन कुप्रबंधन के चलते वे उसका सही उपयोग नहीं कर पाए हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।