होम महाराष्ट्र का अहमदनगर बना हॉटस्पॉट, मई में 8881 बच्चों के कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप

समाचारविदेश Alert Star Digital Team May 31, 2021 08:30 PM

महाराष्ट्र का अहमदनगर बना हॉटस्पॉट, मई में 8881 बच्चों के कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप

महाराष्ट्र का अहमदनगर बना हॉटस्पॉट, मई में 8881 बच्चों के कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप

महाराष्ट्र का अहमदनगर बना हॉटस्पॉट, मई में 8881 बच्चों के कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप

मई महीने की अगर बात करें अहमदनगर जिले में 77 हजार 929 कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं. बच्चों में बढ़ते संक्रमण के दर को देखते हुए जिला प्रशासन भी हरकत में आता हुआ दिखाई दे रहा है.

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का कहर अब धीरे-धीरे कम पड़ने लगा है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ रही है. लेकिन महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में सिर्फ मई के महीने में 8 हजार 881 बच्चों के कोरोना पॉजिटिव आने की खबर ने हड़कंप मचा कर रख दिया है. ये जानकारी खुद अहमदनगर के कलेक्टर ने सोमवार को दी है.

 

उन्होंने बताया कि 0-1 आयुवर्ग के 85 बच्चे, 12 आयुवर्ग के 2 हजार 694 बच्चे, तो वहीं 12 से 18 आयु-वर्ग के 6 हजार 102 बच्चे यानी कुल 8 हजार 881 बच्चे पिछले महीनेभर में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

मई के महीने की अगर बात करें अहमदनगर में 77 हजार 929 कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं. बच्चों में बढ़ते संक्रमण के दर को देखते हुए जिला प्रशासन भी हरकत में आता हुआ दिखाई दे रहा है. कलेक्टर ने बच्चों के इलाज के लिए स्वतंत्र बोर्ड बनाने की सूचना भी अधिकारियों को दी है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)