होम इस मुश्किल वक़्त को पार करने के लिए रिया चक्रवर्ती ने शेयर किये पॉजिटिव थॉट्स
इस मुश्किल वक़्त को पार करने के लिए रिया चक्रवर्ती ने शेयर किये पॉजिटिव थॉट्स
पिछले एक साल ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की ज़िन्दगी को पूरी तरह से उथल पुथल कर दिया है। सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद से रिया की ज़िन्दगी कॉन्ट्रोवर्सीज से घिरी हुई रही। अब वह इन सबसे उभर कर अपने जीवन को नए तरीके से शुरू करने में जुट गयी है। आज का समय कोरोना की वजह से सबके लिए मुश्किल है और ऐसे में रिया ने शेयर किये कुछ पॉजिटिव थॉट्स।
अपने विचार शेयर करते हुए रिया ने लिखा, "बहुत पीड़ा सहन करने के बाद ही बहुत शक्ति आती है। आप लोगों को इस बात को लेकर मुझ पर विश्वास करना होगा। थमे रहिये। लव रिया। "
रिया के यह शब्द साफ़ ज़ाहिर करते है की रिया ने अपनी ज़िन्दगी में इतनी मुश्किलें देख ली और इतना सब कुछ सहन कर लिया है की अब वह पहले से काफी मजबूत हो चुकी है। वह काफी लम्बे समय तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इनएक्टिव रही लेकिन अब धीरे धीरे उन्होंने फिर से बाहरी दुनिया से कनेक्ट करना शुरू किया है अपने सोशल मीडिया के पोस्ट के माध्यम से।
वर्कफ़्रंट पर, रिया रूमी जाफरी की मिस्ट्री थ्रिलर 'चेहरे' में नजर आएँगी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और इमरान हाश्मी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद काफी सुर्खियों में था क्यूंकि इसमें रिया कही नहीं दिखाई दी गयी।
फिल्म की रिलीज़ को कोरोना के चलते पोस्टपोन किया गया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।