होम भाजपा का पटलवार, राहुल गांधी ने देश और जनता का अपमान किया

Alert Star Digital Team May 28, 2021 08:20 PM

भाजपा का पटलवार, राहुल गांधी ने देश और जनता का अपमान किया

भाजपा का पटलवार, राहुल गांधी ने देश और जनता का अपमान किया

भाजपा का पटलवार, राहुल गांधी ने देश और जनता का अपमान किया

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगाए गए आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलटवार करते हुए कहा है कि श्री गांधी ने देश और जनता का अपमान किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को यहाँ संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी देश की जनता के साथ मिलकर कोविड का सामना कर रहे हैं, तब गांधी ऐसे प्रयासों के लिए 'नौटंकी' शब्द का उपयोग करते हैं। यह देश और जनता का अपमान है। हम 'नौटंकी' जैसे शब्द का इस्तेमाल नहीं करेंगे क्योंकि उनकी नौटंकी जनता ने कब की बंद कर दी है।'

उन्होंने कहा, ''पहले तो कांग्रेस को वैक्सीन पर भरोसा नहीं था, कांग्रेस ने टीके को लेकर आशंकाये व्यक्त की। यहां तक कि कांग्रेस के एक नेता ने इसे 'मोदी वैक्सीन' कहा था। कोवैक्सीन को लेकर गांधी ने भ्रम फैलाया। गांधी कहते हैं कि 2024 तक सभी को वैक्सीन लगेगी, हम कहते हैं इस वर्ष के अंत तक सभी को टीका लग जाएगा।' जावड़ेकर ने कहा कि गांधी को वैक्सीन की चिंता है तो पहले अपनी पार्टी के शासन वाले राज्यों पर ध्यान दें। राजस्थान में आए दिन बलात्कार हो रहे हैं।

हाल ही में एक एंबुलेंस का इस्तेमाल दुष्कर्म करने के लिए किया गया। एक महिला सांसद पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला किया। श्री गांधी को देश को उपदेश देने की बजाए अपने शासित राज्य पर ध्यान देना चाहिए। उल्लेखनीय है कि श्री गांधी ने कोरोना की दूसरी लहर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया है कि महामारी को समझे बिना ही मोदी ने इस पर जीत की घोषणा कर दी थी जिसके कारण देश के लाखों लोगों को जान गवानी पड़ी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)