होम UP: वैक्सीन की कमी के चलते इस हफ्ते नहीं जुड़ेंगे नए जिले

Alert Star Digital Team May 24, 2021 09:23 PM

UP: वैक्सीन की कमी के चलते इस हफ्ते नहीं जुड़ेंगे नए जिले

UP: वैक्सीन की कमी के चलते इस हफ्ते नहीं जुड़ेंगे नए जिले

UP: वैक्सीन की कमी के चलते इस हफ्ते नहीं जुड़ेंगे नए जिले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 18 से 44 साल के लोगों के कोविड वैक्सीनशन का अभियान एक मई से शुरू हुआ था. तब से हर हफ्ते इस अभियान में नए जिले भी जुड़ते गए और जहां पहले से अभियान चल रहा था वहां वैक्सीन का कोटा भी बढ़ाया जाता रहा. लेकिन, इस बार सोमवार से शुरू हो रहे हफ्ते में ऐसा नहीं हो रहा है. फिलहाल, वैक्सीनेशन का काम उन्हीं 23 जिलों में अभियान चलेगा जहां पहले से चल रहा है.

कोई नया जिला नहीं जुड़ेगा
एक मई को प्रदेश के 7 जिलों से 18 से 44 साल के लोगों का वैक्सीनशन शुरू हुआ था. इसके बाद 10 मई से इस अभियान में 11 और जिले शामिल किए गए, जिसके बाद ये अभियान सभी 17 नगर निगम और नोएडा में चलने लगा. इसके अगले हफ्ते 17 मई से 5 और मंडल मुख्यालयों को अभियान से जोड़ा गया और कुल 23 जिलों में अभियान चल रहा है. लेकिन, 24 मई से शुरू हो रहे हफ्ते में कोई नया जिला नहीं जुड़ेगा. इसकी बड़ी वजह ये है कि इतनी अधिक वैक्सीन नहीं है कि अभियान को और बढ़ाया जाए.

 

इस हफ्ते के लिए किस जिले को कितनी वैक्सीन

 

लखनऊ को 67,000 वैक्सीन
कानपुर को 48,400 वैक्सीन
गोरखपुर, बरेली को 44,400-44,400 वैक्सीन
वाराणसी को 39,400 वैक्सीन
आगरा को 43,400 वैक्सीन
अलीगढ़ को 37,400 वैक्सीन
मेरठ, सहारनपुर को 35,400-35,400 वैक्सीन
झांसी को 22,400 वैक्सीन
बस्ती को 18,000 वैक्सीन
मिर्जापुर, फिरोजाबाद को 20-20 हजार वैक्सीन
प्रयागराज को 53,400 वैक्सीन
अयोध्या को 21,000 वैक्सीन
मुरादाबाद को 32,400 वैक्सीन
मथुरा, शाहजहांपुर को 22-22 हजार वैक्सीन
गाज़ियाबाद को 40,400 वैक्सीन
नोएडा को 42,400, गोंडा को 25,000, बांदा को 12,000, आजमगढ़ को 35,000 वैक्सीन

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)