होम सीएम योगी का बड़ा ऐलान, UP में 1 जून से सभी जिलों में होगा 18+ वैक्सीनेशन

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team May 23, 2021 08:53 PM

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, UP में 1 जून से सभी जिलों में होगा 18+ वैक्सीनेशन

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, UP में 1 जून से सभी जिलों में होगा 18+ वैक्सीनेशन

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, UP में 1 जून से सभी जिलों में होगा 18+ वैक्सीनेशन

झांसी। सीएम योगी ने ऐलान किया है कि प्रदेश में 1 जून से सभी 75 जिलों में 18 प्लस वालों का वैक्सीनेशन होगा। फिलहाल प्रदेश में ज्यादा संक्रमण वाले 23 जिलों में ही 18+ वैक्सीनेशन हो रहा है।

सीएम योगी ने रविवार को झांसी में ये ऐलान करते हुए कहा कि अब सभी जिलों में 18 या इससे ज्यादा उम्र वालों का वैक्सीनेशन होगा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि विशेषज्ञों ने दावा किया था कि कोरोना की दूसरी लहर में उत्तर प्रदेश में हर दिन 1 लाख से ज्यादा केस आएंगे पर हमने आने नहीं दिया।

सीएम योगी रविवार को झांसी और बांदा जिले के दौरे पर आए थे। इसी दौरान उन्होंने झांसी में इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। सीएम योगी ने इस दौरान मीडिया से भी बात की। उन्होंने कहा कि पहली और दूसरी लहर में कुछ अंतर था। फर्स्ट वेब में ऑक्सीजन की किल्लत नहीं हुई, लेकिन दूसरी लहर में जितना तेज संक्रमण था, उतनी तेजी से ऑक्सीजन की मांग भी बढ़ गई थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)