होम योगी ने वैक्सीन लगाने पर दिया जोर, कहा- Corona को हराने के लिये जरुरी हथियार

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 23, 2021 09:09 PM

योगी ने वैक्सीन लगाने पर दिया जोर, कहा- Corona को हराने के लिये जरुरी हथियार

योगी ने वैक्सीन लगाने पर दिया जोर, कहा- Corona को हराने के लिये जरुरी हथियार

योगी ने वैक्सीन लगाने पर दिया जोर, कहा- Corona को हराने के लिये जरुरी हथियार

त्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार कोरोना संकट के बीच विभिन्न जिला पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे है। साथ ही औचक निरीक्षण करके अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दे रहे है। इसी कड़ी में वे आज बांदा पहुंचे। जहां उन्होंने आमजनों से वैक्सीन लगाने के लिये आगे आने की अपील की।

बता दें कि सीएम अपने इस यात्रा के दौरान बड़ोखर गांव में पीएचसी का भी दौरा किया। उन्होंने जिला के अधिकारियों के कोरोना संकट पर काबू पाने के प्रयासों की जमकर भी तारीफ की। सीएम ने बाद में प्रेस कांफ्रेंस करके इस बात पर जोर दिया कि प्रदेश सरकार कोरोना संकट पर काबू पाने के लिये वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि सभी जरुरतमंदों तक सारी सुविधायें हर हाल में पहुंचायी जा रही है।

मालूम हो कि सीएम बाद में मेडिकल कॉलेज में समीक्षा बैठक करके पूरी जानकारी भी हासिल की। उन्होंने भरोसा दिया कि सरकार हर तरह के कदम उठा रही है। ताकि आमजनों को कम से कम असुविधा हो सकें। वहीं उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से व्यापारियों को जो भी क्षति हुई है सरकार हरसंभव सहयोग करने का प्रयास भी करेगी। बाद में वे देर शाम लखनऊ के लिये रवाना हो गए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)