होम आंध्र प्रदेश: कोरोना के निशाने पर 31 से 50 साल के लोग, हुई ज्यादा मौतें

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 23, 2021 09:00 PM

आंध्र प्रदेश: कोरोना के निशाने पर 31 से 50 साल के लोग, हुई ज्यादा मौतें

आंध्र प्रदेश: कोरोना के निशाने पर 31 से 50 साल के लोग, हुई ज्यादा मौतें

आंध्र प्रदेश: कोरोना के निशाने पर 31 से 50 साल के लोग, हुई ज्यादा मौतें

अमरावती: आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में 31 से 50 साल के उम्र वाले लोगों की ज्यादा मौत हो रही है। वहीं, बच्चों और 60 साल से अधिक उम्र वर्ग में मृत्यु दर अपेक्षाकृत कम है। राज्य में इस महामारी से 10,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इस बीमारी से पहली मौत तीन अप्रैल, 2020 को हुई थी। इस महामारी के फैलने के बाद से अब तक संपूर्ण मृत्युदर 0.65 फीसद रही है। जिन लोगों की मृत्यु हुई, उनमें 34.27 फीसद महिलाएं और 65.67 फीसद पुरूष थे।

राज्य सरकार द्वारा कराये गए मृत्यु ऑडिट में राज्य में पहली और दूसरी लहर में मृतक प्रतिशत और मृत्यु दर करीब-करीब समान ही रही। शहरी क्षेत्रों में करीब 50.4 फीसद और 49.6 फीसद मौत हुई। देश में कोविड-19 के कारण हुई मौतों की संख्या के लिहाज से आंध्रप्रदेश 19वें नंबर पर है। पिछले साल की पहली लहर की तुलना में इस साल दूसरी लहर में 41-50 साल के उम्र वर्ग में मृत्युदर 5.96 फीसद बढ़कर 21.06 फीसद हो गयी। इस उम्र वर्ग में संक्रमण दर 0.15 फीसद घटी।

पहली लहर की तुलना में इस साल दूसरी लहर में 31-40 साल के उम्र वर्ग में मृत्युदर 5.19 फीसद बढ़कर 11.13 फीसद हो गयी। इस उम्र वर्ग में संक्रमण दर भी 1.16 फीसद बढ़ी। इसी तरह, 51-60 साल के उम्रवर्ग में मृत्युदर 2.04 फीसद बढ़ी और संक्रमण दर 1.95 फीसद घटी। जिन मरीजों की उम्र 61-70 साल थी, उनमें मृत्युदर 5.19 फीसद बढ़कर 11.13 फीसद हो गयी। संक्रमण दर भी 1.16 फीसद बढ़ी। राज्य में 71-80 साल के मरीजों में मृत्यु दर 4.9 फीसद घटकर 11.41 फीसद हो गयी। संक्रमण दर भी 0.71 फीसद घटी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)