होम बंगाल में 3 भाजपा विधायक गिरफ्तार, चुनाव बाद भी टीएमसी से जारी है जंग

समाचारखेल Alert Star Digital Team May 16, 2021 08:51 PM

बंगाल में 3 भाजपा विधायक गिरफ्तार, चुनाव बाद भी टीएमसी से जारी है जंग

बंगाल में 3 भाजपा विधायक गिरफ्तार, चुनाव बाद भी टीएमसी से जारी है जंग

बंगाल में 3 भाजपा विधायक गिरफ्तार, चुनाव बाद भी टीएमसी से जारी है जंग

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में रविवार को भाजपा के तीन विधायकों को लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिया गया। हालांकि, बाद में तीनों को छोड़ भी दिया गया। दरअसल, उत्तरी बंगाल में भाजपा विधायक शंकर घोष, आनंदमय बर्मन और शिखा चट्टोपाध्याय राज्य सरकार के खिलाफ बढ़ते कोरोना संक्रमण और उससे हो रही मौतें को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।पुलिस अधिकारी के मुताबिक सिलीगुड़ी के सफदर हासमी चौक पर तीनों विधायक कुछ कार्यकर्ताओं के साथ सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान वे सभी कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन कर रहे थे।तृणमूल के वरिष्ठ नेता गौतम ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि इन विधायकों ने अपने क्षेत्र के लोगों के साथ विश्वासघात किया है, क्योंकि लॉकडाउन जैसे समय में उन्होंने विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। उन्होंने कहा, ''लोगों को बीजेपी नेताओं का असली चेहरा देखना चाहिए। ये वायरस के प्रसार को लेकर कम परेशान हैं।''गौतम ने कहा कि ये नेता केवल संकट की स्थितियों का राजनीतिकरण करने में विश्वास करते हैं। राज्य सरकार महामारी से लड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। बता दें कि रविवार को बंगाल में 15 दिनों का लॉकडाउन लागू किया गया है। सरकार ने कई कड़े कदम उठाए हैं, जिससे कोरोना का प्रसार रोका जा सके।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)