होम वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर आयोजित होगा परशुराम जन्मोत्सव समारोह

समाचारविदेश Alert Star Digital Team May 12, 2021 07:27 PM

वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर आयोजित होगा परशुराम जन्मोत्सव समारोह

वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर आयोजित होगा परशुराम जन्मोत्सव समारोह

वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर आयोजित होगा परशुराम जन्मोत्सव समारोह

दिल्ली। राष्ट्रीय युवजन ब्राह्मण सभा द्वारा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव लाईव महोत्सव इस वर्ष कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए वर्चुअल कार्यक्रम के रूप में पूज्य गुरुदेव निरजंन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामण्डलेश्वर श्री कैलाशानन्द गिरि जी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बृजेश पाठक (कानून मंत्री, उत्तर प्रदेश), कार्यक्रम के के विशिष्ट अतिथि सांसद व अभिनेता मनोज तिवारी और सांसद रीता बहुगुणा जोशी होंगे। यह कार्यक्रम आगामी 14 मई, 2021 को सुबह 11 बजे आयोजित होगा।

कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में जानकारी मिली है कि संगठन के सभी कार्यकर्ता भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव को वर्चुअली मनाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडेय ने कहा है कि इस बार प्रत्येक ब्राह्मण अपने चौखट और आँगन में पांच दिए जलाकर भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऑनलाइन संसाधनों के जरिये विश्वव्यापी बनाएगा। हम प्रत्येक वर्ष भगवान परशुराम जयंती समारोह बड़े धूमधाम से मनाते आ रहे हैं, पर कोरोना की इन विपरीत स्तिथियों में हमारा संगठन जनकल्याण की भावना के साथ अपने-अपने घरों में रहते हुए पंचतत्वों को समर्पित दीप प्रज्वलन करके ब्राह्मण आराध्य भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव का समारोह मनाएगा।

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा इस समारोह की योजना और प्रबंधन पर लगातार राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडेय (राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा) के निर्देशों के अनुसार राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा ऑनलाइन प्रचार-प्रसार के माध्यम से विगत कई दिनों से अनवरत तैयारियां की जा रही हैं।

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कोरोना काल में गरीबों व असहायों तक ज्यादा से ज्यादा मदद पहुंचाने और भगवान श्री परशुराम के विश्वकल्याण और रक्षा के उद्देश्यों को परिभाषित करने का संगठन के सभी कार्यकर्ताओ को निर्देश दिया गया है। इस वर्चुअल बैठक में सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ ही साथ सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे I

भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव लाईव महोत्सव का आयोजन 14 मई 2021 को 11 बजे ज़ूम और फेसबुक लाइव के माध्यम आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ने के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/ashu9956000006/ की मदद ली सकती है। यह जानकारी राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विजय शुक्ल ने दी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)