मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों की पिटाई पर हंगामा,200 रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद
मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों की पिटाई पर हंगामा,200 रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद
शाहजहाँपुर।(नंदलाल सिंह) मेडिकल कॉलेज में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना को विजिट किए 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि मेडिकल स्टाफ ने मरीजों के तीमारदारों को पीट डाला।एक औरत की पिटाई की गई उसके कपड़े फाड़ डाले और चूड़ियां तोड़ डाली गई। 200 रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में भर्ती मरीज के तीमारदार को मेडिकल स्टाफ ने जमकर पीटा इस तरह की पिटाई, हंगामा होने के बावजूद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य मूकदर्शक बने बैठे हैं।उनका कहना है की सीसीटीवी फुटेज देखकर दोषियों का पता लगाया जाएगा,उन्होंने इस संबंध में एक एफआईआर भी दर्ज कराई है।देश के प्रधानमंत्री अस्पतालों में मरीजों की समुचित चिकित्सा का दावा ठोक रहे हैं।प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ अस्पतालों में ऑक्सीजन दवाइयां बेड सभी कुछ प्रचुर मात्रा होने का दावा कर रहे हैं।इसके बाबजूद आज शाहजहांपुर के सांसद अरुण सागर ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र लिख कर मेडिकल कालेज की बिगड़ी व्यवस्था से अबगत कराया है। लेकिन शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज में इन व्यवस्थाओं की डिमांड करने पर मरीजों के तीमारदारों को जमकर पीटा जा रहा है।आज मरीज की मौत हो जाने के बाद पत्नी ने सीसीटीवी फुटेज दिखाने की बात क्या कह दी कि प्राचार्य भड़क गए, विवाद इतना बढ़ गया कि स्टाफ ने महिला को डंडे से मारा उसके कपड़े फाड़ डाले और चूड़ियां तोड़ डाली।महिला का आरोप है कि उसकी पिटाई कालेज प्राचार्य की शह पर हुई है।
वहीं दूसरी ओर एक मरीज के तीमारदार से अस्पताल परिसर में चाय पीने पर 200 रुपये जुर्माना की डिमांड की गई जब उसने इस संबंध में पूछताछ शुरू की तो विवाद इतना बढ़ गया कि ड्यूटी पर तैनात वार्ड बॉय ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी,उसकी जमकर पिटाई की गई जिसमें तीमारदार घायल हो गया। पिटने के बाद रोते हुए भुक्तभोगी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज स्टाफ द्वारा उसके साथ जमकर मारपीट की गई है।जबकि प्राचार्य किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं।आए दिन मेडिकल कॉलेज में इस तरह की घटनाएं हंगामा केवल इसलिए हो रहा है क्योंकि मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग पर स्टाफ हर्ष इंटरप्राइजेज की ओर से रखा गया है,स्टाफ को हर्ष इंटरप्राइजेज कई महीनों से वेतन नहीं दे पा रहा है जिस कारण स्टाफ तीमारदारों से उगाही करते हैं,पैसे ना मिलने पर मरीजों के साथ मारपीट की जाती है,जबकि प्राचार्य किसी तरह की कोई भी बात ना होने का दावा करते हैं। आज भी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य अभय कुमार सिन्हा ने कहा कि तीमारदारों द्वारा स्टाफ से मारपीट की गई है जिसके सीसीटीवी फुटेज उनके पास में है इस संबंध में एफ आई आर दर्ज करा दी गई है,दोषी पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी ,लगातार मेडिकल कॉलेज में इस तरह की घटनाओं ने साफ कर दिया है कि मेडिकल कॉलेज स्टाफ अपने हिसाब से मरीजों की चिकित्सा व्यवस्था देखेगा।यदि तीमारदार उनकी जेबें गर्म करने की सामर्थ नहीं रखते हैं तो उनके साथ मारपीट हंगामा आदि की घटनाएं होती रहेंगी,शर्म की बात यह है कि अभी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किए हुए 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि इस तरह की घटना ने मेडिकल कॉलेज की कलई खोलकर सामने रख दी है। अब देखना होगा सांसद अरुण सागर द्वारा की गई शिकायत का मुख्यमंत्री क्या कार्यवाही करते है।
Tags :
Alert Star Digital Team
एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।