होम ऑक्सीजन की कमी से कोविड-19 मरीजों की मौत गंभीर मामला: संजय राउत

Alert Star Digital Team May 12, 2021 07:23 PM

ऑक्सीजन की कमी से कोविड-19 मरीजों की मौत गंभीर मामला: संजय राउत

ऑक्सीजन की कमी से कोविड-19 मरीजों की मौत गंभीर मामला: संजय राउत

ऑक्सीजन की कमी से कोविड-19 मरीजों की मौत गंभीर मामला: संजय राउत

 शिवसेना नेता संजय राउत ने देश में चिकित्सीय ऑक्सीजन की कमी के कारण हो रही कोविड-19 मरीजों की मौत पर बुधवार को चिंता जताई। राउत ने संवाददाताओं से यहां कहा, सभी मुख्यमंत्रियों को एक दूसरे के संपर्क में रहने की जरूरत है। महामारी को हराने के लिये आइए एक दूसरे की मदद करें। राज्यों में कोविड-19 संबंधी तथ्यों को मत छिपाइए। राउत ने यह भी कहा कि नदी में शवों के मिलने की घटना खौफनाक है। खबरों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में गंगा नदी में अब तक 50 से ज्यादा शव मिल चुके हैं।

उन्होंने कहा, देश के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन की अनुपलब्धता के कारण लोगों की मौत एक गंभीर मामला है। महाराष्ट्र में भी ऑक्सीजन की कमी थी लेकिन प्रदेश सरकार ने स्थिति को अच्छे से संभाला। राउत ने कहा कि राज्यों को ऑक्सीजन के वैज्ञानिक आवंटन का तरीका तैयार करने के लिये उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित राष्ट्रीय कार्यबल के समक्ष बड़ी जिम्मेदारी है।

शिवसेना नेता ने कहा कि पार्टी के मुखपत्र सामना के संपादकीय में हाल में कुछ राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली हार पर वास्तविक चिंता जाहिर की गई है। उन्होंने कहा, हमने स्वाभाविक चिंता जाहिर की थी कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय दल है और उसे हार का सामना करना पड़ा खासकर केरल और असम में जहां उसके पास निवर्तमान सरकारों को हराने का मौका था। यहां तक कि सोनिया गांधी ने भी अपने सीडब्ल्यूसी संबोधन में इन्हीं बिंदुओं को रेखांकित किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)