होम सांसद शाहजहांपुर अरुण सागर ने किया कोविड वैक्सीनेशन केन्द्र का निरीक्षण
सांसद शाहजहांपुर अरुण सागर ने किया कोविड वैक्सीनेशन केन्द्र का निरीक्षण
शाहजहांपुर। (नंदलाल सिंह) सांसद अरुण कुमार सागर ने जनपद शाहजहाँपुर की नगर विधानसभा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अजीजगंज में 18 वर्ष से 44 वर्ष की आयु के लोगों को लगने वाली कोविड वैक्सीनेशन केन्द्र का निरीक्षण करते हुये उपस्थित लोगों को वैक्सीन के लाभों से अवगत कराया और कहा कि यूपी में कोरोना वायरस का कहर रोजाना अपने रंग दिखा रहा है। जनता को कोरोनावायरस से सुरक्षा चक्र देने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वैक्सीनेशन का दायरा और बढ़ा दिया है। अभी तक यूपी के सात जिलों के 18 से 44 वर्ष के लोगों का वैक्सीनेशन हो रहा था। पर सोमवार 10 मई से अब यूपी के 18 जिलों में वैक्सीनेशन करने की अनुमति पर सहमति मिल गई है।
सांसद अरुण सागर ने कहा की वैक्सीन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अगर आपका इम्युनिटी सिस्टम कमजोर है तो यह एक बूस्टर की तरह काम करेगा। ताकि वायरस को बॉडी में फैलने से रोका जा सकें। अगर आप संक्रमित नहीं हुए है तो यह आपके अंदर बीमारी से लड़ने के लिए पहले ही इम्युनिटी को बढ़ा देगा। वैक्सीन का असल मतलब होता है आपके अंदर बढ़ रहे वायरस को रोकने में मदद करना। आप सभी लोग वैक्सीन को लगवाएं, मास्क पहने और अपने आप को सुरक्षित रखें तथा घर पर ही रहे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।