होम बाबा रामदेव के खिलाफ FoRDA ने की कड़ी कार्रवाई की मांग, जानिए क्या है मामला ?

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 9, 2021 10:01 PM

बाबा रामदेव के खिलाफ FoRDA ने की कड़ी कार्रवाई की मांग, जानिए क्या है मामला ?

बाबा रामदेव के खिलाफ FoRDA ने की कड़ी कार्रवाई की मांग, जानिए क्या है मामला ?

बाबा रामदेव के खिलाफ FoRDA ने की कड़ी कार्रवाई की मांग, जानिए क्या है मामला ?

नई दिल्ली, 9 मई: फेडरेशन ऑफ रेसिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने (एफओआरडीए) ने योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ कोरोना के इलाज के संबंध में उनकी कथित टिप्पणी को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन ने रविवार को एक प्रेस रिलीज जारी करके योग गुरु पर डॉक्टरों के खिलाफ 'आधारहीन आरोप' लगाने का आरोप लगाया है और चेतावनी दी है कि इस वजह से 'स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ सकता है और मॉर्टिलिटी और मॉर्बिडिटी भी बढ़ सकती है।' एसोसिएशन ने अपनी प्रेस रिलीज को प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, आयुष मंत्रालय, गृह मंत्रालय, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री समेत कुछ चुनिंदा मीडिया हाउस को भी टैग करके ट्वीट किया है।

रामदेव से डॉक्टरों का संगठन नाराज

फेडरेशन ऑफ रेसिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने प्रेस रिलीज में कहा है कि 'इस समय कोरोना वायरस के खिलाफ मेडिकल फ्रैटर्निटी मिलकर काम कर रही है। करीब एक साल की लड़ाई में हमने इस जानलेवा वायरस से लड़ते हुए अपने कई साथियों को खो दिया है। लेकिन, फिर भी हमपर गलत इलाज करने और लगातार बिना किसी सटीक जानकारे के मरीजों को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए जाते हैं।'

निहित स्वार्थ का लगाया आरोप

इसके बाद एसोसिएशन ने सीधे रामदेव के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए लिखा है, 'बाबा रामदेव ने स्टेरॉयड और रेमडेसिविर जैसी परखी हुई दवाओं के इस्तेमाल पर सवाल उठाए हैं और यह बताने की कोशिश की है कि इससे मरीजों की जान पर खतरा है। उन्होंने ना सिर्फ इलाज के मौजूदा तरीके पर प्रश्न उठाए हैं, बल्कि डॉक्टरों के इरादों पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनके निहित स्वार्थ की वजह से पूरे मेडिकल जगत को निशाना बनाया जा रहा है, जो कि शायद उनकी कंपनी की ओर से हाल ही में लॉन्च की गई एंटी-कोविड ट्रीटमेंट को लेकर है। डॉक्टरों के खिलाफ ऐसे आधारहीन आरोप लोगों के स्वास्थ्य और स्वास्थ्य सेवाओं पर इस महामारी के दौर में असर डाल सकता है, जिससे मृत्युदर और रोग की गंभीरता बढ़ सकती है।'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)