होम प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ने किया 18 से 44 वर्ष के युवाओ को वैक्सिनेशन टीकाकरण का शुभारंभ

Alert Star Digital Team May 10, 2021 08:14 PM

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ने किया 18 से 44 वर्ष के युवाओ को वैक्सिनेशन टीकाकरण का शुभारंभ

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ने किया 18 से 44 वर्ष के युवाओ को वैक्सिनेशन टीकाकरण का शुभारंभ

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ने किया 18 से 44 वर्ष के युवाओ को वैक्सिनेशन टीकाकरण का शुभारंभ

शाहजहांपुर। (नंदलाल सिंह)  केंद्र सरकार द्वारा जारी आदेशो के अनुसार आज से 18 से 44 वर्ष के युवाओ को वैक्सिनेशन आज से जनपद में दस केंद्रों पर लगनी शुरू हो गई जिसमें आज प्रदेश सरकार में वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने ग्राम भाबलखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र पर लगाये गए वैक्सिनेशन बूथ का फीता काटकर शुभारंभ किया और टीकाकरण कराने आये युवाओ से बात की। 
पत्रकारों से बात करते हुए कैबीनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज से माननीय प्रधानमंत्री के आदेशानुसार कोविड वैक्सीनेशन 18 से 44 वर्ष के युवा वर्ग के लोगो कोरोना से सुरक्षित करने के उद्देश्य से शुरू कर दिया गया है। वैक्सीन लगने के बाद भी कोविड गाइड लाइन का पूर्णता पालन करना है क्योंकि यह वैक्सिनेशन हमारे हमारी पावर बढ़ाता है रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है लेकिन मास्क का प्रयोग और दो गज की दूरी का पालन करने से नही मना करता है ।सुरेश कुमार खन्ना नेकहा कि आज उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का रिकबरी रेट बढ़ रहा हैं यह अच्छी खबर है बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य होकर अपने घरों को जा रहे है प्रदेश में कई जा रही जांचों का दायरा बढ़ा दिया गया है।टीकाकरण कराने आये युवाओ ने सरकार द्वारा समय रहते वैक्सीनेशन की सराहना की।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)